//# Adsense Code Here #//
करनाल. नगर निगम की ओर से शुक्रवार को हाईवे पर अवैध रूप से निर्माण किए गए दाे भवनों को निगम की तरफ से सील किया गया। इनमें अभिनेता धर्मेंद्र का ढाबा और नमस्ते चौक स्थित एक निर्माणाधीन भवन शामिल है। इस कार्रवाई में तह
सीलदार करनाल राज बक्श को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया था। जैसे ही ढाबे को सील करने की कार्रवाई प्रारंभ की गई तो उसका भारी विरोध हुआ, लेकिन बड़ी संख्या में पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया।
डीसी एवं निगम आयुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा कि हाईवे पर कई अवैध निर्माण की सूचना निगम के संज्ञान में आई थी। ऐसे निर्माण को रोकने के लिए निगम द्वारा अक्टूबर-नवंबर में 7 भवन मालिकों को नोटिस दिए गए थे। नोटिस के बाद किसी ने भी उसका सही जवाब देना उचित नहीं समझा, परिणाम स्वरूप इन्हें सील करने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने बताया कि 15 जनवरी को जो ऑर्डर जारी हुए थे उनमें सभी 7 भवनों को सील करने की कार्रवाई अमल में लाई जानी थी, लेकिन 4 भवन मालिकों ने न्यायालय से स्थगनादेश प्राप्त कर लिए। दूसरी और शेष 2 भवन मालिकों ने नोटिस के जवाब को लेकर कोई जवाब नहीं दिया। इसलिए शुक्रवार को सील कर दिया गया। इनमें ही-मैन ढाबा और एक अन्य भवन शामिल है। निगमायुक्त ने अवैध निर्माण करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ निगम सख्ती से निपटेगा।
No comments :