HEADLINES


More

बिजली कर्मचारियों मे भारी आक्रोश है - सुभाष लांबा

Posted by : pramod goyal on : Friday 20 March 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद,20 मार्च। मार्च महीने के पहले दो सप्ताह में ही 4 आऊटसोर्सिंग के लाईन मैन की एक्सीडेंट मे मौत होने और उनके सहयोगियों को नौकरी से बर्खास्त करने से बिजली कर्मचारियों मे भारी आक्रोश है। सब अर्बन सब डिवीजन,बल्लभगढ मे दो साहयक लाईन मैन एक्सीडेंट मे अकाल मृत्यु का शिकार हो गए और निगम प्रशासन ने उनके सहयोगी तीन आउटसोर्सिंग पर तैनात साहयक लाईन मैंने को लपरवाही बरतने का आरोप लगाकर नोकरी से बर्खास्त कर दिया। जिसके खिलाफ सर्व कर्मचारी संघ हरिया
णा से संबंधित आल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन  व हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित एचएसईबी वर्कर यूनियन ने संयुक्त रुप से सब डिवीजन को बंद कर दिया। जिसके बाद बल्लभगढ डिवीजन के एक्शन ने तीनों बर्खास्त आऊटसोर्सिंग के लाईन को वापस सेवा में लेने पर मजबूर होना पड़ा है। जिसके बाद ही सब डिवीजन मे काम काज शुरू हो सका। इसके बावजूद बिजली कर्मचारियों मे भारी आक्रोश है और वह सरकार व निगम प्रबंधकों के खिलाफ निर्णायक आंदोलन लड़ने के मूड मे दिखाई दे रहे हैं।
आल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के वरिष्ठ उप प्रधान व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान सुभाष लांबा, उप प्रधान सतपाल नरवत व सर्कल सचिव अशोक कुमार ने बताया कि सर्कल मे कुल 5,62,387 उपभोक्ता है और कुल कनेक्टेड लोड 3176217 मेगावाट है। उन्होंने बताया कि 1970 की यार्ड स्टीक (नियमों) के आनुसार साहयक फोरमैन के 73,लाईन मैन के 255 व साहयक लाईन मैन के 542 पद स्वीकृत है। जिनके विरुद्ध क्रमशः53 साहयक फौरमैन,180 लाईन मैन व 4 साहयक लाईन मैन काम कर रहे हैं। इसके मुताबिक करीब 633 पद खाली पड़े हुए हैं। इन रिक्त पदोंं के विरुद्ध करीब 525 आऊटसोर्सिंग डीसी रेट पर कर्मचारी कार्यरत हैं। बढे हुए वर्कलोड के अनुसार एक हजार से ज्यादा पद रिक्त पड़े हूए है। जिसके कारण कर्मचारियों व अधिकारियों पर काम का भारी दबाव बढता जा रहा है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने बताया कि वर्कलोड अत्यधिक बढने के कारण, ठेकेदारों के द्वारा खिंची गई लाईनों मे क्रासिंग होने के कारण व स्टाफ की भारी कमी और अधिकारियों के भारी दबाव के कारण एक्सीडेंट लगातार बढ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहली मार्च को सब अर्बन सब डिवीजन मे अनिल कुमार,6 मार्च को  सब अर्बन सब डिवीजन के मोहित, 8 मार्च को फिरोजपुर झिरका के अमित व 15 मार्च को मिथलेश आऊटसोर्सिंग का साहयक लाईन मैन एक्सीडेंट मे अकाल मृत्यु हो चुकी है। जिसको लेकर कर्मचारियों मे भय भी है और भारी आक्रोश भी है। उन्होंने बताया कि निगम के नियमों के हवाला देकर सब अर्बन सब डिवीजन के  तीन ठेका कर्मचारियों को लापरवाही बरतने के आरोप में बर्खास्त कर दिया। इसका मतलब 15 दिन में 4  लाईन मैन मौत के मूहं मे चले गए और तीन निगम ने नोकरी से बर्खास्त कर के मार दिया। एक्सीडेंट की अगर जिम्मेदारी निश्चित करनी है तो एमडी से लेकर एसडीओ तक भी बनती है। उन्होंने बताया कि शीध्र यूनियन इन फरमानों के खिलाफ निर्णायक आंदोलन शुरू करेगी।

No comments :

Leave a Reply