HEADLINES


More

फरीदाबाद में पूरी तरह शांति - अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर

Posted by : pramod goyal on : Monday 2 March 2020 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि फरीदाबाद में पूरी तरह शांति है। कहीं पर कोई टेंशन नहीं है यह केवल एक अफवाह मात्र थी। जिसके चलते लोगों ने दुकाने वगैरह बंद करके इधर उधर जाने लगे।  पुलिस अलर्ट है, मुस्तैद है। कहीं पर किसी तरह की कोई गड़बड़ नहीं है। अफवाहों पर ध्यान ना दें। अफवाहें ना फैलाएं, ना फैलने दें । अफवाहों से भाईचारे का नुकसान हो सकता है। हमें एक जिम्मेदार नागरिक की तरह व्यवहार करके अपना भाईचारा कायम रखते हुए फरीदाबाद को सुरक्षित रखना है। शरारती तत्वों से पुलिस सख्ती से निपटेगी और
अफवाह फैलाने वालों  पर भी नजर बनाए रखे हुए हैं। 
श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय पल-पल की खबर ले रहे हैं। सभी थाना प्रबंधक अपनी पुलिस के साथ अपने इलाके में मौजूद हैं। सभी जगह से शांति की रिपोर्ट आई है हमारे पास। इसके बावजूद आपको पुलिस मदद की आवश्यकता है तो 100 नंबर पर या 9999150000 पर कॉल करें। पुलिस हर जगह नजर रखे हुए है।
आप सभी से अपील है की सर्तक रहे लेकिन अफवाह ना फैलाए। अफवाह विनाशकारी होती है। फरीदाबाद अमन और शांति का शहर है।

No comments :

Leave a Reply