HEADLINES


More

हरियाणा में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 17

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 25 March 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़।
हरियाणा में कोरोनावायरस का एक और नया मामला सामने आया है। अब संक्रमित मरीजों की संख्या 17 पहुंच गई है। बुधवार को सामने आई नई मरीज पानीपत की रहने वाली है, जो गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में बतौर नर्स नियुक्त थी। उसे अब पानीपत के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। पानीपत में अब मरीजों की संख्या तीन हो गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक संक्रमित नर्स पानीपत की ईदगाह कॉलोनी की रहने वाली है। वह मेदांता में काम करती थी। 22 मार्च को गुरुग्राम से पानीपत आई थी। यहां आने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद वह पानीपत के सिविल अस्पताल में कोरोना का सैंपल देने गई थी। उसी दिन उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया था। मंगलवार देर रात उसकी रिपोर्ट आई है, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। डॉक्टर उसपर लगातार नजर बनाए हुए हैं। 

No comments :

Leave a Reply