HEADLINES


More

पूरा हरियाणा हुआ लॉकडाउन, अब तक 14 मरीज

Posted by : pramod goyal on : Monday, 23 March 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
हरियाणा में भी कोरोना वायरस पांव पसारता जा रहा है, जिसके चलते सोमवार को सरकार ने पूरे प्रदेश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी पहली डिजिटल कांफ्रेंस में इसकी घोषणा की और कहा कि मंगलवार से प्रदेश के सभी 22 जिलों में लॉकडाउन रहेगी। लोकल टेक्सी और ऑटो नही चलेंगे। आपातकालीन सेवाएं जारी रहेगी। सभी प्राइवेट कंपनियां और दुकानें बंद रहेंगी।
हरियाणा में सोमवार को कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। नया मामला पलवल जिले में आया है। 65 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। उसे बुखार, खांसी, जुकाम और सांस लेने में दिक्कत थी। वह 15 मार्च को दुबई से लौटा था। 22 मार्च रात 10 बजे उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे पलवल से नूंह के राजकीय मेडिकल कॉलेज नलहड़ में रेफर कर दिया गया है। हरियाणा में सबसे ज्यादा मरीज गुरुग्राम में मिले हैं। गुरुग्राम में 8 मरीज मिले हैं। इसके बाद सोनीपत में 2 मरीज, पंचकूला में 1, पानीपत में 1, फरीदाबाद में 1 और पलवल में 1 मरीज मिला है।

No comments :

Leave a Reply