HEADLINES


More

लावारिस हालत में बैठी वृद्व महिला को ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम ने अपनाया

Posted by : pramod goyal on : Monday 3 February 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद।
बेसहारा वूद्वों को आश्रय देने वाली संस्था नवजन मोर्चा समिति(रजि0) ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम 2डी-ब्लॉक में बेसहारा वृद्वों के आने का सिलसिला जारी है। आज आश्रम के संचालक किशन लाल बजाज को पेनॅल एडवोकेट रविन्द्र गुप्ता(डीएलएसए) ने फोन पर सूचना देकर बताया कि बादशाह खान अस्पताल के गेट पर एक वृद्व महिला लावारिस  हालत में परेशान बैठी हुई है किशन लाल बजाज तुरंत अपनी पत्नी स्वर्णलता,सत्यपाल चौहान, सूरज आर्य,गौरव बजाज,कोमल बजाज और टीम के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे और वृद्व महिला को उठाकर आश्रम लेकर आए। पूछताछ करने पर वृद्वा ने अपना नाम देवी शर्मा धर्मपत्नी गोविन्द शर्मा और आयु लगभग 63 वर्ष बताया। किशन लाल बजाज ने वृद्व महिला को आश्वासन दिया कि वह आश्रम को ही अपना घर समझे। जब तक चाहे वह यहां रह सकती है और उनके खाने पीने और पहनने का सारा इंतजाम नवजन मोर्चा समिति(रजि0) की देखरेख में किया जाएगा। किशल लाल बजाज ने बताया कि इसकी लिखित सूचना 3 नंबर चौकी मेेंं दे दी जाएगी।
                                               




No comments :

Leave a Reply