HEADLINES


More

कांग्र्रेसियों ने स्व. रणवीर सिंह हुड्डा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Posted by : pramod goyal on : Saturday 1 February 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला ने कहा है कि स्व. रणवीर सिंह हुड्डा एक युगपर्वतक, गांधीवादी व किसानों-मजदूरों के मसीहा थे, उन्होंने निस्वार्थ भाव से आम आदमी की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था,
ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी के आदर्शाे को हमें अपनाना चाहिए तभी एक सशक्त समाज का निर्माण संभव हो सकता है। श्री सिंगला शनिवार को भारत की संविधान सभा के सदस्य एवं महान स्वतंत्रता सेनानी स्व. चौ. रणबीर सिंह हुड्डा की पुण्यतिथि पर सेक्टर-17 स्थित चौ. रणवीर सिंह हुड्डा पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान श्री सिंगला सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा को गंगाजल से साफ किया और उस पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए लखन कुमार सिंगला ने कहा कि स्व. रणवीर हुड्डा के उनके द्वारा किए गए प्रयासों का ही परिणाम है कि हम आजादी की खुली हवा में सांस लें रहे है और आज हमारी युवा पीढ़ी को ऐसे महापुरूषों से प्रेरणा लेकर समाजसेवा व जनसेवा के कार्याे में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए, जिससे की समाज से बुराईयों का अंत हो सके। श्री सिंगला ने कहा कि अपने पिता स्व. रणवीर सिंह हुड्डा के पदचिन्हों पर चलते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा ने भी अपना समस्त जीवन जनसेवा में समर्पित कर दिया है और आज विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रुप में सही मायनों में छत्तीस बिरादरी के लोगों की लड़ाई सडक़ से लेकर विधानसभा तक लड़ रहे है। श्री सिंगला ने उपस्थितजनों से आह्वान किया कि स्व. रणवीर हुड्डा के आदर्शाे को अपनाते हुए समाजहित व देशहित में कार्य करने का संकल्प लें, यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, योगेश ढींगड़ा, रेनू चौहान, रोहित सिंगला, डा. सौरभ शर्मा, महेश बैंसला, रामप्रवेश, गुड्डू सिंह, जयवीर बैंसला, शिवा सिंह, सुमित, खुशबू खान, नसीम खान, प्रियंका भारद्वाज, मोहन, सितारा खान, गोविंद कौशिक, विजय भीम बस्ती, कर्मबीर खटाना, निशा गोयल, लाडो रानी, सरला रानी सहित अनेकों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। 

No comments :

Leave a Reply