HEADLINES


More

सांस्कृतिक संध्या दिल्ली की कलाकार महुआ सेन के नाम पर रही

Posted by : pramod goyal on : Friday 7 February 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, । गुरूवार की सांस्कृतिक संध्या दिल्ली की कलाकार महुआ सेन के नाम पर रही। उन्होंने शाम साढ़े छ: बजे से रात आठ बजे तक श्रोताओं को अपनी मदहोश भरी आवाज के रस में सरो
बार किए रखा।
हरियाणा पर्यटन निगम के महानिदेशक राजीव रंजन ने दीप प्रज्जवलित कर आज की म्यूजिकल इवनिंग का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा टूरिज्म के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे। इस इवनिंग का आगाज का महुआ सेन ने गीत-मिले हुए हो..पहचान लोगे ना..से किया। उन्होंने सडक़ों से निकलेंगे..शिकायत का क्या होगा, जिंदगी मुकाबला. काफिर और कहां मिले हम जैसे उम्दा गीतों से  शाम को रंगीन किया। उनके गाए गाने- मीत हुआ हरजाई..मेरी याद ना आई को भी काफी सराहा गया। महुआ ने तकरीबन सभी गैर फिल्मी गीतों से श्रोताओं का मनोरंजन किया। इस अवसर पर सूरजकुंड मेला के प्रशासनिक अधिकारी राजेश जून, विवेक भारद्वाज, जयभगवान कंबोज, अनिल सचदेवा इत्यादि उपस्थित रहे।

No comments :

Leave a Reply