HEADLINES


More

सूरत में गाय माता को साक्षी मानकर सात फेरे लिए, गाय-बछड़े के साथ निकली बरात

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 4 February 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
सूरत. शादी में मेहमानों और अतिथियों के संबंध में अनेक बातें सुनी होंगी, परंतु यह जानकर आश्चर्य होगा कि यहां एक ऐसी शादी हुई, जिसमें गाय माता और बछड़े को साक्षी मानकर फेरे लिए गए। बरात में भी गाय माता और बछड़ा शामिल थे।

शहर के भटार रोड पर रहने वाले रामपाल गाडोदिया के बेटे रोहित कुमार और वेसू के मदनलाल तोड़ी की बेटी अभिलाषा की शादी 3 फरवरी को हुई। रोहित कुमार ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पीएचडी की है। जबकि अभिलाषा सीए है। रामपाल और मदनलाल बरसों से अच्छे दोस्त रहे हैं। दोनों ही टेक्टटाइल के कारोबार से संबद्ध हैं। दोनों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि बच्चों की शादी अनोखे अंदाज में की जाए, जिसमें पर्यावरण संरक्षण भी हो। साथ ही भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपराओं का भी ध्यान रखा जाए। इसके बाद दोनों ने विचार किया कि गाय माता और बछड़े काे साक्षी मानकर यह विवाह किया जाए। इसके बाद दोनों पक्षों ने मिलकर अपने बच्चों की शादी इस अनोखे तरीके से की। यही नहीं, शादी में मिट्‌टी के 5000 गिलास रखे गए, ताकि पर्यावरण का संरक्षण हो।

No comments :

Leave a Reply