HEADLINES


More

बुर्के में कैमरा छिपाकर पहुंचीं यूट्यूबर गुंजा कपूर पुलिस हिरासत में; मोदी उन्हें ट्विटर पर फॉलो करते हैं

Posted by : pramod goyal on : Thursday 6 February 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली. शाहीन बाग में बुधवार को यूट्यूब चैनल चलाने वाली गुंजा कपूर को पुलिस ने हिरासत में लिया। वे बुर्का पहनकर प्रदर्शनस्थल पर पहुंची थीं। गुंजा प्रदर्शनकारियों से सवाल पूछ रही थीं, इसी दौरान कुछ लोगों को शक हुआ। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घेर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जांच के दौरान उनके पास कैमरा निकला। गुंजा पर प्रदर्शन के दौरान छिपकर वीडियो बनाने का आरोप है। 
गुंजा कपूर यूट्यूब पर ‘राइट नैरेटिव’ चैनल चलाती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुंजा को ट्विटर पर फॉलो करते हैं। उनके अलावा भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या भी उन्हें ट्विटर पर फॉलो करते हैं।

No comments :

Leave a Reply