HEADLINES


More

सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बोले परिवहन मंत्री -जल्द चलेंगे फरीदाबाद में इलेक्ट्रॉनिक बसें

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 4 February 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। सरकार के 100 दिन पूरे होने पर प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने दावा किया है कि जल्द ही फरीदाबाद जिले में इलेक्ट्रॉनिक बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जितना विकास मनोहर सरकार में भाजपा के प्रतिनिधियों ने किया है उतना विकास पिछले कई दशकों में हरियाणा में नहीं हुआ।यह मौका था शहर में स्वीपिंग मशीन के उद्ध
घाटन  का यह मशीन शहर को डस्ट फ्री करने के लिए सरकार द्वारा खरीदी गई है ।जो पूरे फरीदाबाद शहर की सड़कों को साफ करेगी।
 दिखाई दे रहा नजारा बल्लभगढ़ के अंबेडकर चौक का है जहां परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा नगर निगम द्वारा लाई गई सफाई मशीन का उद्घाटन कर रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ नगर निगम कमिश्नर यश गर्ग, फरीदाबाद की मेयर सुमन वाला, बल्लभगढ़ नगर निगम से संबंधित सभी पार्षद तथा नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत करने के बाद मंत्री बल्लभगढ़ में बन रहे नगर निगम सभागार और लघु सचिवालय में भी पहुंचे और मौके पर मौजूद अधिकारियों को इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने का उन्होंने आदेश दिया। मूलचंद शर्मा की माने तो शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त होगी और रात के समय भी शहर के मुख्य मार्गों को साफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मनोहर के दूसरे कार्यकाल में अभी सो ही दिन हुए हैं और सो ही दिनों में सरकार ने बड़े-बड़े काम करके जनता को दिखाएं हैं। आने वाले दिनों में और भी कई बड़े काम मनोहर सरकार करके दिखाएगी। महिलाओं के लिए भी सरकार अलग बसें चलाने जा रही है।

No comments :

Leave a Reply