//# Adsense Code Here #//
पणजी.पुलिस ने मंत्री के फर्जी दस्तावेज बनाकर सरकारी गेस्ट हाउस में 12 दिन बिताने वाले एक व्यक्ति को उसके 4 साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी सुनील सिंह ने अपने आप को यूपी का सहकारिता मंत्री बताया था। इसी बीच मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगी और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फर्जी मंत्री को साथियों समेत गेस्ट हाउस से गिरफ्तार कर लिया।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, ‘‘ उसने खुद के उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री होने का दावा करते हुए फर्जी चिटि्ठयां और ईमेल पेश किए थे। मुझे उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगी। मैंने क्राइम ब्रांच से उस व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए कहा था।’’
No comments :