HEADLINES


More

मोदी सरकार दूसरे कार्यकाल में मंत्रिमंडल में पहले बड़े फेरबदल की तैयारी में

Posted by : pramod goyal on : Saturday 4 January 2020 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली. मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में मंत्रिमंडल में पहले बड़े फेरबदल की तैयारी में है। इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय सभी मंत्रालयों की समीक्षा करेगा। कैबिनेट और स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री 6 से 8 जनवरी तक अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। मंत्रालयों के सचिवों को तय विषयों पर आंकड़ों के साथ प्रेजेंटेशन तैयार करने काे कहा गया है। मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की 15 दिन में यह दूसरी कवायद है। प्रधानमंत्री ने 21 दिसंबर को छह-छह मंत्रियों के ग्रुप में समीक्षा की थी। करीब 9 घंटे की उसी समीक्षा बैठक में 15 दिन के भीतर व्यापक मूल्यांकन की तैयारी के निर्देश दिए गए थे। मंत्रिमंडल में फेरबदल आम बजट की हलवा रस्म से पहले हो सकता है। यह रस्म बजट से 10 दिन पहले होती है। 
सूत्रों के अनुसार, अगर शीर्ष पांच मंत्रालयों में कोई बदलाव करना है तो 10 से 20 जनवरी का समय उपयुक्त है। इसके बाद वित्त समेत कई अन्य मंत्रालयों में बदलाव व्यावहारिक नहीं हो सकेगा। मंत्रियाें के काम की समीक्षा से पहले शुक्रवार शाम मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। 

No comments :

Leave a Reply