//# Adsense Code Here #//
रोहतक। रोहतक के महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू और उनके भाई शिवराज कुंडू पर रोहतक सिविल लाइन थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज होने पर उन्होंने काउंटर वार किया है। कुंडू ने रविवार को प्रेसवार्ता कर खुलम-खुला एक बार फिर भाजपा के पूर्व मंत्री व रोहतक से पूर्व विधायक मनीष ग्रोवर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। कुंडू ने ग्रोवर को नटवरलाल बताया है। उन्होंने कहा कि ये मामला उन्हीं के दबाव में दर्ज हुआ है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यदि एक महीने के अंदर सरकार ने ग्रोवर पर कार्रवाई नहीं की तो वे अपना समर्थन वापिस ले लेंगे। इससे पहले भी बलराज कुंडू ने मनीष ग्रोवर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।
No comments :