HEADLINES


More

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी व दो बाइकों में आगजनी की, मुरादाबाद में 1 लाख लोग सड़क पर उतरे

Posted by : pramod goyal on : Friday 20 December 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
लखनऊ/फिरोजाबाद. गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व संभल में हिंसक प्रदर्शन के बाद आज शुक्रवार को फिरोजाबाद में प्रदर्शनकारियों ने आगजनी, पथराव व तोड़फोड़ की है। जुमे की नमाज के बाद छोटे-छोटे गुटों में उतरे प्रदर्शनकारियों ने नालबंद पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया, इसके बाद दो बाइकों में आग लगा दी। पुलिस फोर्स हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे हैं। लाठीचार्ज भी की गई। आरोप है कि, रूक रूक कर भीड़ की तरफ से फायरिंग की जा रही है। अभी हालात पर काबू नहीं पा जा सका है। यहां इंटरनेट बंद है। वहीं, मुरादाबाद में जामा मस्जिद में नमाज के बाद करीब एक लाख लोग जीआईसी चौक पर विरोध में उतरे हैं। आरएएफ, पीएसी व पुलिस लगा दी गई है। नागरिकता कानून के विरोध में काले गुब्बारे उड़ाए गए और सरकार विरोधी नारे लगे। लोग धरने पर बैठ गए हैं। 

No comments :

Leave a Reply