HEADLINES


More

दशहरा पर्व के मद्देनजर ड्ïय्ूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किये

Posted by : pramod goyal on : Monday 7 October 2019 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 7 अक्टूबर।  
जिलाधीश अतुल कुमार ने आपराधिक प्रकिया 1973 की धारा-22 (।) व 23 (।।) के तहत दशहरा पर्व के मद्देनजर आठ अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाये जाने वाले स्थानों के नजदीक शांति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से ड्ïय्ूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किये हैं।
उन्होंने बताया कि दशहरा मैदान एनआईटी फरीदाबाद के पास नगर निगम एनआईटी जोन फरीदाबाद के संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकन, सामुदायिक केंद्र सेक्टर-46 फरीदाबाद में बडख़ल की तहसीलदार मीतू धनखड़, दशहरा मैदान सेक्टर-23 मुजेसर में नायब तहसीलदार गौंछी विरेंद्र सिंह, दशहरा ग्राउंड सेक्टर-52 के पास नायब तहसीलदार दिनेश कुमार में डयूटी मजिस्ट्रेट लगाया है। इसी प्रकार दशहरा ग्राउंड सेक्टर-55 फरीदाबाद में नायब तहसीलदार धौज जान मोहम्मद, दशहरा ग्राउंड बल्लभगढ़ में तहसीलदार बल्लभगढ़ सुशील शर्मा, सामुदायिक केंद्र सेक्टर 37 फरीदाबाद में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी फरीदाबाद परविंद्र सिंह, दशहरा ग्राउंड सेक्टर-31 में नायब तहसीलदार तिगांव गुलाब सिंह, राजकीय कन्या महाविद्यालय के नजदीक दशहरा ग्राउंड सेक्टर-16ए में तहसीलदार फरीदाबाद रण विजय, दशहरा ग्राउंड खेड़ी पुल नहर-पार फरीदाबाद में नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह को ड्यूटी मजिस्टे्रट नियुक्त किया। उन्होंने आदेश दिये हैं कि फरीदाबाद, बल्लभगढ़ व बलखड़ के उपमण्डलाधीश अपने उपमंडल क्षेत्र के ओवरआल इंचार्ज होंगे।

No comments :

Leave a Reply