HEADLINES


More

आखिरी दिन भूपेंद्र हुड्डा, अनिल विज और दुष्यंत चौटाला ने भरे नामांकन

Posted by : pramod goyal on : Friday 4 October 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। आज गढ़ी सांपला-किलोई सीट से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तो उचाना कलां से जजपा नेता दुष्यंत चौटालाअपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। दूसरी ओर अम्बाला छवनी से भाजपा नेता अनिल विज ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल करा या है। करनाल सीट पर सीएम मनोहर लाल खट्टर के सामने जजपा नेता पूर्व सैनिक तेज बहादुर पर्चा भरेंगे। इसके अलावा कई अन्य बचे हुए उम्मीदवार भी नामांकन कर देंगे। 
इसके बाद 5 अक्टूबर को स्क्रूटनी होगी। 7 अक्टूबर शाम 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। 21 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 24 अक्टूबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। गुरुवार को कैप्टन अभिमन्यु ने नारनौंद सीट से, कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस पार्टी से आदमपुर से, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने टोहाना से, भाजपा नेता रामबिलास शर्मा ने महेंद्रगढ़ से पर्चे भरे।
इसी तरह उचाना कलां से भाजपा नेता प्रेमलता ने, शाहाबाद से भाजपा नेता कृष्ण बेदी ने, ऐलानाबाद से अभय चौटाला ने, जींद से भाजपा नेता कृष्ण मिड्ढा ने, सोनीपत सीट से भाजपा नेता कविता जैन ने, अम्बाला सिटी से असीम गोयल ने, असंध से बख्शीश सिंह विर्क ने, गन्नौर से कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा ने नामांकन किया था। 

No comments :

Leave a Reply