HEADLINES


More

सोनिया, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी करेंगे हरियाणा में रैलियां

Posted by : pramod goyal on : Saturday 5 October 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों के नाम तय कर दिए हैं। इसमें कांग्रेस की अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह हरियाणा में चुनावी रैलियां करेंगे। 
पंजाब सीएम कैप्टन अमरेंद्र सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ भी हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। प्रभारी गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा को भी कांग्रेस पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।
आनंद शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैप्टन अजय सिंह यादव, किरण चौधरी, रणदीप सिंह सुरजेवाला, कुलदीप बिश्नोई, दीपेंद्र हुड्‌डा, सलमान खुर्शीद, कुलदीप शर्मा, प्रमोद तिवारी, राजीव शुक्ला, राज बब्बर, सुनील जाखड़, विजय इंद्र सिंगला, सचिन पायलट, राजेंद्र यादव, देवेंद्र यादव, उदित राज, पवन खेड़ा, इमरान किद्दवई, पीएन पूनिया, मुकेश अग्निहोत्री, कुलदीप सिंह राठौर, राजा रामपाल, प्रदीप जैन आदित्य, नगमा मोरारजी, हरेंद्र मलिक के नाम शामिल हैं।

No comments :

Leave a Reply