HEADLINES


More

इको ग्रीन कर्मचारियों की गैर कानूनी ढंग से की गई छंटनी के खिलाफ बिफेरे निगम कर्मचारी

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 3 September 2019 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 2 सितम्बर। इको ग्रीन एनर्जी प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी द्वारा कई वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों की गैर कानूनी ढंग से की गई छंटनी के खिलाफ बिफेरे निगम कर्मचारी। निगमायुक्त कार्यालय का किया घेराव नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा ने किया। निगमायुक्त को हड़ताल का थमाया नोटिस। यदि तीन दिन में ईको ग्रीन व सीवर कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं लिया गया तो निगम कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएगें।
आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला प्रधान गुरचरण खाण्डिया ने की तथा मंच का संचालन जिला सचिव नानकचंद  खैरालिया ने किया।
इस प्रदर्शन में नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा ने राज्य प्रधान
नरेश कुमार शास्त्री, उपमहासचिव सुनील चिण्डालिया, उपाध्यक्षा ब्रजवती, राज्य आडिटर बिशन स्वरूप तेवतिया, केन्द्रीय कमेटी के नेता कमला, सुभाष फेटमार, बलवीर सिंह बालगुहेर, श्रीनंद ढकोलिया, वेद भड़ाना, प्रदीप चावरिया, रामकिशोर त्यागी, राजेन्द्र दहिया आदि नेता भी उपस्थित थे।
नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, जिला प्रधान गुरचरण खाण्डिया, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव बलवीर सिंह बालगुहेर ने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा ने प्रदेश के कर्मचारियों की मांगों को लेकर 27 अगस्त से राज्यव्यापी हड़ताल की थी। जिसका निगम के सभी कर्मचारियों के साथ ईकोग्रीन कम्पनी के कर्मचारी भी शामिल थे। हरियाणा सरकार व संघ के बीच 30 अगस्त को फैसला हो गया था। जिसके बाद सभी कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर लौट गए। लेकिन ईको ग्रीन ने लगभग 400 कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं लिया। संघ द्वारा निगमायुक्त से बात करने पर निगमायुक्त द्वारा कर्मचारियों को ड्यूटी पर लेने के लिए असमर्थता जताई। इससे नगर निगम कर्मचारी भडक़ गए और जिला कार्यकारिणी की आपात बैठक छह सितम्बर को नगर निगम से आन्दोलन व हड़ताल का फैसला लिया है।
आज के प्रदर्शन को अन्य के अलावा कर्मी नेता रविन्द्र, महेश फौगाट, नरेश भगवाना, बल्लू चिण्डालिया, विनोद घरौड़ा, ललिता, जितेन्द्र छाबड़ा, दर्शन सिंह सोया, राकेश चिण्डालिया, रगबीर चौटाला, राजपाल आदि उपस्थित थे। 

No comments :

Leave a Reply