HEADLINES


More

आईएएस की तैयारियों को लेकर विद्यार्थियों को दिये जरूरी टिप्स

Posted by : pramod goyal on : Monday 30 September 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 30 सितम्बर - जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के विज्ञान और प्रौद्योगिकी, वाईएमसीए, फरीदाबाद द्वारा विद्यार्थियों के लिए सिविल सेवा की तैयारियों को लेकर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजी
नियरिंग 2010 बैच के भूतपूर्व छात्र एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी श्री सुशील यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। व्याख्यान का आयोजन विश्वविद्यालय के इंडस्ट्री रिलेशन्स सेल तथा एलुमनाई एवं कारपोरेट अफेयर सेल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था।
सुशील ने विद्यार्थियों के साथ अपनी सिविल सेवा परीक्षा एवं तैयारियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। सुशील ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपनी विफलताओं से सीखे तथा लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करें। सुशील ने बताया कि वह हमेशा से सिविल सेवा में आने के इच्छुक थे तथा करियर सफलता में विश्वविद्यालय के योगदान को भी याद किया। 
व्याख्यान के उपरांत सुशील ने संकाय सदस्यों के साथ संवाद किया तथा कुलपति प्रो दिनेश कुमार से भी मुलाकात की। उन्होंने वाईएमसीए में अपने पुराने दिनों को याद किया। कुलपति ने कहा कि सुशील जैसे छात्र ही किसी संस्थान को गौरवान्वित करते हैं और संस्थान को उन बुलंदियों तक पहंुचाते है जो गर्व करने लायक हो। डीन और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के अध्यक्ष डॉ तिलक राज ने सुशील यादव को स्मृति चिह्न भेंट किया।

No comments :

Leave a Reply