HEADLINES


More

बल्लभगढ़ में कांग्रेसियों ने कार्यकर्ता सम्मेलन कर घेरा भाजपा सरकार को

Posted by : pramod goyal on : Saturday 7 September 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद।  बल्लभगढ़ की अग्रवाल धर्मशाला में कांग्रेसी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने एकत्रित होकर प्रदेश और देश की भाजपा सरकारों को उनकी नाकामी के लिए जमकर घेरा। इस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुभाष चौधरी ने किया। जबकि अध्यक्षता सेवाराम वर्मा ने की। सम्मेलन में पूर्व जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष डा. एस एल शर्माए सेवा चौधरी, प्रमोद गुप्ता, सुनील अधाना सहित अनेक कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी कांग्रेसी इस बात को लेकर उत्साहित नजर आए कि देर से ही सही कांग्रेस को फिर एकजुट करने का बीढ़ा सही समय पर उठाया गया है।
बल्लभगढ़ से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रहे सुभाष चौधरी ने बताया कि इस सम्मेलन का मकसद कार्यकर्ताओं को यह बताना था कि किसी अवसरवादी नेता के पार्टी छोडने से पार्टी व कार्यकर्ताओं पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होने कहा कि आज प्रदेश और देश में मंहगाई, बेराजगारी व भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और धर्म व जाति के नाम लोगों को लड़वाया जा रहा है। कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है और सरकार झूठी वाह-वाही लूटने का प्रयास कर रही है। आज पूरे देश में गृह व आर्थिक युद्ध जैसी स्थिति है। सुभाष चौधरी ने प्रदेश कांग्रेस में किए गए नेतृत्व परिवर्तन पर कहा कि इससे प्रदेश में कांग्रेस को और अधिक मजबूती मिलेगी। चुनाव लडऩ के मुद्दे पर उन्होने कहा कि टिकट किसे मिलेगी, यह पार्टी को तय करना है। लेकिन जिसे भी मिले वे और सभी कार्यकर्ता उसे भारी बहुमत से विजयी बनायेगें।


No comments :

Leave a Reply