HEADLINES


More

8 बिल वितरकों को निगम की सेवाओं से हटाये जाने विरोध प्रर्दषन

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 11 September 2019 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 11 सितम्बर। आज नगर निगम प्रषासन द्वा
रा 8 बिल वितरकों को निगम की सेवाओं से हटाये जाने व 12 सूत्रीय मांग पत्र को लागू करवाने के विरोध में म्युनिसिपल कारपोरेषन ईम्पलाईज फैडरेषन, फरीदाबाद द्वारा निगम कार्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रर्दषन किया। जिसमें निगम के पक्के व कच्चे कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यालय के तीनों जोनों में टूल डाउन हड़ताल पूरी तरह से सफल रही।  आज के विरोध प्रर्दषन की अध्यक्षता कार्यालय यूनियन के प्रधान नरेष बैंसला ने की और विभिन्न इकाईयों के सभी पदाधिकारियों ने भी आज के विरोध प्रदर्षन में भाग लिया जिसमें मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन, उद्यान विभाग, फायर विभाग एवं इंजीनियरिंग एसोसिएषन यूनियनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विरोध प्रदर्षन को देखते हुए निग्मायुक्त अनीता यादव की तरफ से बातचीत का बुलावा आया जिसमें फेडरेषन के प्रधान रमेष कुमार जागलान की अध्यक्षता में महासचिव महेन्द्र चैटाला, वरिष्ठ उपप्रधान शाबिर खान, कैषियर रण सिंह भडाना, कार्यालय प्रधान नरेष बैंसला, महासचिव विनोद गुलाटी, राहुल बैंसला, दषरथ मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के प्रधान रमेष पाल, महेन्द्रपाल आदि ने भाग लिया।
म्युनिसिपल कारपोरेषन ईम्पलाईज फैडरेषन के प्रधान रमेष ने बताया कि निग्मायुक्त द्वारा 8 बिल वितरक कर्मचारियों को वापिस डयूटी पर ले लिया गया है एवं 22-8-2019 को निग्मायुक्त के साथ 12 सूत्रीय मांग पत्र पर जो बातचीत हुई थी, निग्मायुक्त द्वारा सभी मांगों को तुरंत प्रभाव से लागू करने के आदेष अधिकारियों को दिए गए है।
फेडरेषन के प्रधान एवं सभी पदाधिकारियों ने निग्मायुक्त अनीता यादव का सभी मांगों को मानने पर तहेदिल से धन्यवाद किया है।




No comments :

Leave a Reply