//# Adsense Code Here #//
हरियाणा. कांग्रेस की चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक करीब नौ घंटे चली। सभी 90 विधानसभा सीटों में से करीब 45 के नाम तय कर लिए गए हैं। इनमें 15 वर्तमान विधायक भी शामिल हैं। पार्टी की दूसरी सूची एक या दो अक्टूबर को आने की संभावना है।
पहले विधानसभा सीटों पर 5-5 नामों का पैनल बनाया गया, फिर 3-3 का पैनल बना है। रविवार को भी चुनाव समिति की बैठक होगी। दूसरी ओर पार्टी ने पैनल में आए प्रत्याशियों को फोन कर सवाल भी किए हैं और उनका ज्ञान भी जाना है। कइयों से यह पूछा गया कि आप चुनाव कैसे जीतेंगे।
बैठक में वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री, दीपा दासमुंशी और देवेंद्र यादव के अलावा पार्टी के महासचिव गुलाम नबी आजाद, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैैलजा और भूपेंद्र हुड्डा भी मौजूद रहे। 90 सीटों में से हर सीट से 5-5 नामों की छंटनी कर ली गई। रविवार को फिर से माथापच्ची होगी और पैनल में 3-3 प्रत्याशियों के नाम रह जाएंगे। इन्हीं तीन में से एक प्रत्याशी का चयन होगा।
सूत्रों का कहना है कि करीब 45 सीटों पर टिकटों के प्रत्याशियों का ऐलान सोमवार को होने की संभावना है। चूंकि हरियाणा से दो दिग्गज नेता ही बैठक में शामिल हुए हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि हर हलके से हर वर्ग का प्रतिनिधित्व होगा। बैठक में महिला प्रत्याशियों के नामों पर भी विचार किया गया। सूत्रों के अनुसार पार्टी के टिकट पर काफी महिलाओं ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की। आखिरी सूची तक 15 से 20 महिला प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतार सकती है।
No comments :