HEADLINES


More

उन्नाव दुष्कर्म केस में आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर भाजपा से निष्कासित

Posted by : pramod goyal on : Thursday 1 August 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
लखनऊ. उन्नाव दुष्कर्म मामले में आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को भाजपा ने गुरुवार को पार्टी से निकाल दिया। कुलदीप उन्नाव जिले की बांगरमऊ विधानसभा सीट से विधायक है। फिलहाल, वह दुष्कर्म मामले में उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल में बंद है। उधर, रविवार को सड़क हादसे में जख्मी हुई पीड़िता और उसके वकील की हालत नाजुक बनी है। दोनों का इलाज लखनऊ के किंग जॉर्ज अस्पताल में चल रहा है। गुरुवार को डॉक्टरों ने बताया कि पीड़िता और वकील की हालत बेहद नाजुक है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। 

No comments :

Leave a Reply