HEADLINES


More

गांव कौराली में एक दिवसीय किसान जागरूकता कैंप का आयोजन

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 9 July 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 9 जुलाई : बागवानी विभाग द्वारा गांव कौराली में एक दिवसीय किसान जागरूकता कैंप का आयोजन किया। जिला बागवानी अधिकारी डा. अशोक कुमार वर्मा ने किसानों को सब्जी,फल व फूलों की खेती अच्छी पद्वति से करने के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि किसान आधुनिक तरीके से खेती कर अपनी आय को दोगुणा कर सकते है। किसान सब्ज्यिों,फल व
फूलों की हाईटैक खेती करें। किसान खुंब उत्पादन,मधुमक्खी पालन करें। डेयरी व मुर्गीपालन कर आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सकता है। किसान रसायनिक खादों की बजाय जैविक खाद का प्रयोग करें। कृषि विज्ञान केंद्र भूपानी के वरिष्ठï कृषि वैज्ञानिक डा.राजेंद्र कुमार ने किसानों को सब्जी,फल व फूलों की खेती जैविक तरीके से करने के बारे में जानकारी प्रदान की। बागवानी विकास अधिकारी डा.सुरेश चंद ने किसानों को विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों जैसे बाग लगाना, सब्जियों की खेती करना,फूलों की खेती करना,मशरूम की खेती,सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर विभाग द्वारा अनुदान देने के बारे में जानकारी दी। कृषि विभाग के अधिकारी डा. आनंद कुमार ने किसानों को खेती करने के आधुनिक तरीकों व योजनाओं के विषय में बताया। इसके अलावा उद्यान विकास अधिकारी डा.बिजेंद्र सिहं ने टपका एवं फुब्वारा सिंचाई विधि के बारे में जानकारी दी। कैंप में गांव के सरपंच सुरेंद्र सिहं ने सहयोग दिया और गांव के किसानों ने भी कैंप में बढचढकर भाग लिया। 

No comments :

Leave a Reply