HEADLINES


More

शादी के बाद विदेश चले गए 40 हजार दूल्हे नहीं लौट रहे स्वदेश

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 31 July 2019 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
चंडीगढ़ . शादी के बाद विदेश चले गए कुछ दूल्हे समय के सा
थ बदल गए। ऐसे एनआरआई दूल्हों की संख्या हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ में करीब 40 हजार हैं। विदेश से नहीं लौट रहे दूल्हों पर ससुराल पक्ष की ओर से थानों और पासपोर्ट ऑफिस में शिकायतें की गईं। पासपोर्ट ऑफिस ने 350 एनआरआई दूल्हों के पासपोर्ट इंपाउंड कर दिए। साथ ही, कार्रवाई के लिए विभिन्न देशों की सरकारों को लिखा।
इस सख्ती के कारण 52 एनआरआई दूल्हे स्वदेश लौट आए और सेटलमेंट कर चुके हैं। वहीं, 12 दूल्हों को विभिन्न एयरपोर्ट पर लैंडिंग करते ही गिरफ्तार कर लिया। अभी 80 शिकायतें पेंडिंग हैं। 4-5 एनआरआई दूल्हे रोज चंडीगढ़ स्थित रीजनल पासपोर्ट सेंटर में समझौता पत्र लेकर पहुंच रहे हैं। वे कह रहे हैं कि पत्नी-बच्चों या परिजनों ने माफ कर दिया। राजीनामा हो गया है। उन्हें साथ लेकर जाएंगे। हालांकि, जब तक कानूनी अड़चन दूर नहीं हो जाती, ये विदेश नहीं जा पाएंगे। 

No comments :

Leave a Reply