HEADLINES


More

by : pramod goyal

 फरीदाबाद: महिलाओं की सुरक्षा एवं सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए फरीदाबाद पुलिस द्वारा रात्रि के समय घर पहुंचने में देरी होने पर महिलाओं को पुलिस सहायता प्रदान की जा रही है। वर्ष 2026 में अब तक फरीदाबाद पुलिस की WERVS (Women Emergency Response Vehicle Service) टीमों द्वारा कुल 377 महिलाओं को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया है।


पुलिस पर होता है बताया कि माह सितंबर 2026 के दौरान WERVS टीमों

ने रात्रि गश्त के दौरान कुल 58 महिलाओं को पुलिस सहायता प्रदान कर सुरक्षित घर पहुंचाया है। बल्लभगढ़ जोन में 39, सेंट्रल में 15 तथा NIT जोन में 09 महिलाओं को सहायता प्रदान की गई।

फरीदाबाद पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। रात्रि के समय घर पहुंचने में देरी होने या किसी प्रकार की असुरक्षा महसूस होने पर महिलाएं डायल 112, कंट्रोल रूम नंबर 0129-2227200, 9999150000 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं। फरीदाबाद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी आपात स्थिति में बिना संकोच पुलिस की सहायता लें।

by : pramod goyal

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार साइबर ठगी के मामले में संलिप्त आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने 20 लाख रुपये का लोन दिलाने के नाम पर 1.22 लाख रुपये की ठगी करने के मामलों में कार्रवाई में एक आरोपित होटम त्यागी उर्फ सोनू वासी गांव सग्रांमपुर जिला ढोलपुर राजस्थान को गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-8, फरीदाबाद वासी ने पुलिस को पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि साइबर ठगों ने उसको 20 लाख रुपये का लोन दिलाने का लालच दिया। इसके बाद लोन प्रक्रिया, अन्य चार्ज तथा संबंधित खर्चों के नाम पर अलग-अलग तरीके से शिकायतकर्ता से 1,22,000 रुपये की रकम ठग ली गई। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

आरोपित से पूछताछ में सामने आया की उसने खाताधारक हर्ष का खाता लेकर ठगों तक पहुंचाया था, हर्ष के खाता में ठगी के 97 हजार रूपये आये थे। आरोपित जयपुर में टैक्सी चलाने का काम करता है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पुलिस द्वारा अब तक खाताधारक हर्ष सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 


by : pramod goyal

 फरीदाबाद : नवरात्रों के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की भव्य पूजा अर्चना की जाती है. महारानी श्री वैष्णो देवी मंदिर में भी तीसरे नवरात्रि पर धूमधाम उत्साह और पूरी श्रद्धा के साथ मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गई. प्रातः से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का माता चंद्रघंटा के दरबार में हाजिरी लगाने का सिलसिला आरंभ हो गया. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने सभी श्रद्धालुओं के साथ माता रानी का हवन यज्ञ और पूजा अर्चना का शुभारंभ करवाया. इस अवसर पर श्रद्धालुओं


ने माता चंद्रघंटा के समक्ष अपनी हाजिरी लगाई और अपने मन की मुराद मांगी. इस शुभ अवसर पर उद्योगपति आर के बत्रा. कमल खत्री. अनिल ग्रोवर. अमित सेठ. राजीव विमल पूरी तथा धीरज ने माता रानी के दरबार में विशेष रूप से अपनी हाजिरी लगाई. इस अवसर पर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने माता चंद्रघंटा की महिमा का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं को बताया कि माता के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र होता है, इसलिए इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। ये सिंह (शेर) पर सवार होती हैं और इनके दस हाथ हैं जिनमें विभिन्न अस्त्र-शस्त्र और मुद्राएं होती हैं।  इस दिन मां को दूध, दूध से बनी मिठाई या खीर का भोग लगाया जाता है।

इनकी उपासना से भक्तों को साहस, शक्ति, निर्भयता तथा मानसिक और शारीरिक परेशानियों से मुक्ति का आशीर्वाद मिलता है। श्री भाटिया ने कहा कि जो भी भक्त सच्चे मन से माता चंद्रघंटा के दरबार में अपनी हाजिरी लगाते हुए जो भी मुराद मांगता है वह अवश्य पूर्ण होती है. श्री भाटिया ने बताया कि नवरात्रों का त्योहार मंदिर में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस अवसर पर मंदिर के कपाट 24 घंटे श्रद्धालुओं के लिए खुले रहते हैं. मंदिर में प्रतिदिन सुबह आरती हवन यज्ञ से लेकर शाम को भी विशेष तौर पर पूजा अर्चना का आयोजन किया जाता है तथा श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद का वितरण भी होता है. श्री भाटिया ने सभी श्रद्धालुओं से मंदिर में नवरात्रों के पर्व धूमधाम से मनाने की अपील की.

by : pramod goyal

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध रूप से पटाखों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने कैली गांव, खंदावली रोड स्थित मुकेश ट्रेडर्स की दुकान से 383.750 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखों से भरे कट्टे बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से मुकेश कुमार निवासी पंजाबी मोहल्ला, बल्लभगढ़ को काबू किया है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कैली गांव, खंदावली रोड स्थित मुकेश ट्रेडर्स का संचालक मुकेश कुमार अवैध रूप से पटाखे बेचने का काम करता है तथा उसने बिक्री के लिए अपनी दुकान में पटाखों से भरे प्लास्टिक कट्टे रखे हुए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर मुकेश कुमार को काबू किया। दुकान में रखे प्लास्टिक कट्टों की जांच करने पर उनमें रॉकेट बम, सुतली बम, मुर्गा पटाखे, आकाश में छोड़ी जाने वाली आतिशबाजी, अनार, फुलझड़ी, फिरकी सहित विभिन्न प्रकार के 383.750 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे मिले। पटाखों को रखने एवं बेचने के संबंध में आरोपी से लाइसेंस व परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

आरोपी मुकेश कुमार के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।


by : pramod goyal

 फरीदाबाद, 13 अक्टूबर: प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा सोशल वर्क विद्यार्थियों के लिए 'साप्ताहिक स्किल बूस्ट मास्टर क्लास' का आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य विषय 'समाज कार्य का विपनिवेशीकरण: भारतीयकरण दृष्टिकोण' रहा। वीकली बूस्ट श्रृंखला में विशेषज्ञ वक्ता के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ.भीम राव अंबेडकर कॉलेज में समाज कार्य विभाग के प्रोफेसर डॉ बिष्णु मोहन दाश ने शिरकत की।


सत्र को संबोधित करते हुए प्रो. बिष्णु मोहन दाश ने कहा कि व्यावसायिक समाज कार्य को भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक वास्तविकताओं के अनुरूप ढालना समय की माँग है। उन्होंने भारतीय ज्ञान प्रणालियों, स्थानीय परंपराओं और समुदाय-आधारित समाधानों को अपनाने पर बल दिया ताकि समाज कार्य अधिक संवेदनशील और प्रभावी बन सके।

विभागाध्यक्ष प्रो.पवन सिंह ने बताया कि सोशल वर्क विद्यार्थी पश्चिमी सिद्धांतों को ज्यों का त्यों अपनाने के बजाय भारतीय मूल्यों, समावेशिता और सामुदायिक सहभागिता को समझना अत्यंत आवश्यक है। यह मास्टरक्लास हमारे विद्यार्थियों को जमीनी वास्तविकताओं से जोड़कर एक संवेदनशील, नैतिक और सक्षम पेशेवर बनने में मदद करेगी।

इस मास्टरक्लास में विद्यार्थियों ने समझा कि भारत जैसे विविध संस्कृति वाले देश में ग्रामीण विकास, फील्ड वर्क और वंचित वर्गों के कल्याण हेतु स्थानीय संसाधनों और ज्ञान परंपरा का सम्मान करना कितना जरूरी है। सत्र के अंत में विद्यार्थियों ने सामाजिक न्याय, समता और गरिमा के सिद्धांतों को अपने भविष्य के पेशेवर जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

कोऑर्डिनेटर सहायक प्रोफेसर डॉ.अखिलेश त्रिपाठी और डॉ.नरेंद्र ढुल ने विशेषज्ञ का धन्यवाद व्यक्त किया।

by : pramod goyal

 मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को चेतावनी दी कि 14-15 अक्टूबर को हरियाणा में ओलावृष्टि, आंधी-तूफान और 60 किमी/घंटा तक की रफ़्तार से हवाएं चल सकती हैं। इससे खड़ी फसलों और बिजली के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने और सामान्य जनजीवन बाधित होने की आशंका जतायी गयी है। 

आईएमडी ने आज सुबह जारी अपने पूर्वानुमान बुलेटिन में कहा कि आज इस क्षेत्र में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, और इसके बाद बुधवार और गुरुवार को बारिश हो सकती है। विभाग ने आज से 15 अक्टूबर के बीच हरियाणा,  में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और 40-50 किमी/घंटा (झोंकों के साथ 60 किमी/घंटा तक) की रफ़्तार से हवा चलने के साथ आंधी-तूफान आने की आशंका जताया है। 14 और 15 अक्टूबर को कुछ जगहों पर ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान जताया गया


है। 

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसलों, बागवानी वाली फसलों, बिजली और संचार लाइनों तथा कमजोर संरचनाओं को नुकसान पहुंच सकता है। पेड़ों की शाखाएं गिरने और हवा में मलबा उड़ने से लोगों और पशुधन के लिए खतरा पैदा हो सकता है। खरीफ़ की फसल की कटाई और खरीद के मौसम के बीच हरियाणा और पंजाब जैसे कृषि-प्रधान राज्यों के लिए यह चेतावनी अहम है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे कटी हुई फसल को सुरक्षित जगहों पर ले जाएं, उसे तिरपाल से ढकें और तेज़ हवाओं से फ़सल को सुरक्षित रखें। आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत में मौसम की स्थिति प्रभावित हो रही है। यह पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में दिखाई दे रहा है। इसके साथ ऊपरी वायुमंडल में एक द्रोणिका भी बनी हुई है। 

by : pramod goyal

 हरियाणा भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को हरियाणा की राजनीति में भाजपा के पुराने नेतृत्व और संगठन से जुड़े नेताओं के महत्व के संदर्भ में देखा जा रहा है। खास बात यह है कि करीब एक महीने पहले ही उनके बेटे को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में मीडिया सह-संयोजक की जिम्मेदारी मिली थी। मां को राज्यपाल और बेटे को राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारी मिलने से यादव परिवार एक बार फिर राजनीतिक चर्चा में है।


सुधा यादव का राजनीतिक सफर 1999 में शुरू हुआ था। कारगिल युद्ध के दौरान उनके पति और सीमा सुरक्षा बल में डिप्टी कमांडेंट रहे सुखबीर सिंह यादव शहीद हो गए थे। पति की शहादत के बाद सुधा यादव राजनीति में आई थीं। 1999 में महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राव इंद्रजीत (जो अभी केंद्रीय राज्य मंत्री के पद पर हैं) को हराया था। हालांकि उसके बाद उन्हें लगातार दो लोकसभा चुनाव (महेंद्रगढ़ व गुरुग्राम लोकसभा से) में हार का सामना करना पड़ा। चुनावी हार के बावजूद भाजपा संगठन में उनकी भूमिका बनी रही। वह पार्टी के संसदीय बोर्ड में शामिल हुईं। सुषमा स्वराज के बाद यह पद संभालने वाली दूसरी महिला रही हैं। वहीं सिक्किम के राज्यपाल के तौर पर नियुक्त दुष्यंत कुमार गौतम भी हरियाणा से राज्यसभा सदस्य रहे हैं। 
by : pramod goyal


 हरियाणा में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष दयाराम यादव की बेटी पिंकी यादव पर फर्जी दस्तावेज के दम पर प्रमोशन पाने के मामले में गाज गिरी है। हिमाचल प्रदेश की अरनी यूनिवर्सिटी से लिया उनका सिविल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा जांच में फर्जी निकला। इसी डिप्लोमा के जरिए पिंकी ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHE) में JE के पद पर प्रमोशन पाया था।

फर्जी सर्टिफिकेट की बात सामने आने के बाद चीफ इंजीनियर ने आदेश जारी कर पिंकी का JE (सिविल) पद पर हुआ प्रमोशन रद्द कर दिया है। अब उन्हें तुरंत प्रभाव से वापस उनके मूल क्लर्क पद पर भेजा जा रहा है।

पिंकी यादव को 10 सितंबर 2025 को प्रमोशन मिला था। अब विभाग JE के पद पर रहते हुए उन्हें मिले अतिरिक्त वेतन और अलाउंस का पूरा हिसाब तैयार कर रहा है। क्लर्क के मुकाबले JE पद पर जितना भी एक्स्ट्रा पैसा मिला है, सरकार उसकी वसूली पिंकी के वेतन से करेगी।

उधर, इस मामले में पूर्व जिलाध्यक्ष दयाराम यादव ने अपनी बेटी का बचाव किया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी के सर्टिफिकेट बिल्कुल सही हैं और यह जल्दबाजी में लिया गया निर्णय है। उन्होंने कहा कि इस मामले की दोबारा जांच कराई जाएगी, जिसके बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

by : pramod goyal

 SIR में गड़बड़ी के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव,तेजस्वी यादव समेत 11 विपक्षी नेता याचिकाकर्ता हैं। इसमें चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पार्टी बनाया गया है।

इससे पहले विपक्ष के नेताओं ने बाराखंबा से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला। यह पहली बार है जब विपक्षी नेताओं ने किसी मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला। करीब एक किमी लंबे मार्च में विपक्ष के नेता बस में, पैदल और वाहन में सवार हुए।

मार्च के पहले राहुल गांधी ने 40 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा था कि विपक्ष का मार्च शिवजी की बारात की तरह है, इसमें कोई भी शामिल हो सकता है।

रविवार को विपक्षी सांसदों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत को पत्र लिखा था और ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा था। लेकिन सीजेआई ने मिलने से इनकार कर दिया था और याचिका दाखिल करने के लिए कहा था।