HEADLINES


More

by : pramod goyal

 फरीदाबाद, 4 अगस्त 2026: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, वाईएमसीए, फरीदाबाद में पूर्ववर्ती वाईएमसीए इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग के 1976-80 बैच के पूर्व छात्रों के लिए एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व छात्रों ने अपनी पुरानी यादों को साझा करते हुए अपने संस्थान के साथ वर्षों पुराने जुड़ाव को पुनः जीवंत किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत प्रो. संजीव गोयल, डीन, एलुमनी अफेयर्स ने स्वागत संबोधन दिया तथा कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए 1976-80 बैच के सभी पूर्व छात्रों का विश्वविद्यालय में स्वागत किया। कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार और कुलसचिव प्रो. अजय रँगा भी उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने संस्थान के विकास में पूर्व छात्रों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की प्रगति में उसके पूर्व छात्रों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा वाईएमसीए मॉब एलुमनी एसोसिएशन के सहयोग से एलुमनी नेटवर्क को और अधिक मजबूत करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसे आयोजनों को विश्वविद्यालय के वार्षिक कैलेंडर में नियमित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के रूप में शामिल करने की योजना है।

कुलगुरु ने विश्वविद्यालय की समृद्ध विरासत

का उल्लेख करते हुए बताया कि पूर्ववर्ती संस्थान के समय की कुछ मशीनों और उपकरणों को आज भी विश्वविद्यालय में संरक्षित रखा गया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपनी आधारभूत संरचना को और मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा दूसरे कैंपस के विकास की भी योजना पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने पूर्व छात्रों से विश्वविद्यालय के साथ निरंतर जुड़ाव बनाए रखने तथा इसके विकास में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।


इस अवसर पर 1976-80 बैच के पूर्व छात्रों ने एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा करते हुए वर्तमान शैक्षणिक सत्र में नवप्रवेशित विद्यार्थियों में प्रत्येक बीटेक पाठ्यक्रम के टॉपर को एक-एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान करने की घोषणा की। यह पहल पूर्व छात्रों द्वारा अपनी मातृ संस्था को योगदान देने तथा विद्यार्थियों में शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

कार्यक्रम में 1976-80 बैच के लगभग 40 पूर्व छात्रों ने भाग लिया और अपने विद्यार्थी जीवन की स्मृतियों एवं अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर सभी पूर्व छात्रों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। बैच के प्रतिष्ठित पूर्व छात्र श्री कंवल कृष्ण रैना एवं श्री पवन कुमार चंदना ने भी अपने छात्र जीवन की यादों और अनुभवों को साझा किया। उनके संस्मरणों ने कार्यक्रम को भावनात्मक एवं आत्मीय बना दिया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. अजय रँगा भी उपस्थित रहे और उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर एवं अपने-अपने विभागों का भ्रमण भी किया तथा उन स्थानों को पुनः देखा, जो उनके शैक्षणिक जीवन और पुरानी यादों से जुड़े हुए हैं।  कार्यक्रम में प्रो. मुनीष वशिष्ठ, डीन (इंस्टीट्यूशंस); प्रो. राजेश आहूजा, डीन (फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी); प्रो. प्रदीप डिमरी, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर; तथा प्रो. कोमल कुमार भाटिया, निदेशक (आईक्यूएसी) सहित विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
by : pramod goyal

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा संगीन अपराधों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है। 3 अगस्त को सिकरौना गांव स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महिला टीचर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या करने के मामले में एवीटीएस सिकरौना की टीम ने सूचना के 2 घंटे के अंदर ही आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है।



प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अमन यादव, सहायक पुलिस आयुक्त, अपराध ने बताया कि 3 अगस्त को सुबह के समय गांव सिकरौना स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक महिला को चाकू मारकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जिस संबंध में मृतका के पति विकास की शिकायत पर थाना सेक्टर 58 में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

उन्होंने आगे बताया कि घटना की गंभीरता के मद्देनजर फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं ने अपने सोर्स एक्टिव किये। एवीटीएस सिकरौना की टीम ने तकनीकी सहायता व सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मामले में सफलता हासिल की और सूचना के 2 घंटे के अंदर ही गांव कोट फरीदाबाद निवासी अमित (21) को काबू कर लिया। वह दूध बेचने का काम करता है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि करीब 2 वर्ष पहले मृतका उसके गांव के प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। इस दौरान ही उसकी महिला से जान पहचान हुई थी और उनकी आपस में बातचीत होती थी। महिला उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी परंतु वह बार-बार महिला का पीछा करता था। महिला ने उसको कहा था कि केस कर देगी और मृतका ने आरोपित से बात करनी बंद कर दी थी। जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया था। 3 अगस्त को सुबह के समय मोटरसाइकिल से सिकरौना गांव स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर गया और स्कूल के अंदर उसने महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया और हत्या कर मौका से भाग गया।

आरोपित को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश कर घटनाक्रम में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
by : pramod goyal

 श्री रामचरितमानस चौपाई एवं श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता - जन कल्याण संस्था द्वारा चौपाई और श्लोक गायन प्रतियोगिता।

जन कल्याण संस्था द्वारा श्री रामचरितमानस चौपाई एवं श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ स्कॉलर्स प्राइड स्कूल सेक्टर 16 से किया गया। संस्था के फाउंडर प्रधान एस सी गुप्ता तथा रविन्द्र कुमार मनचंदा एवं जे पी शर्मा की उपस्थिति में इस प्रति


योगिता में स्कॉलर्स प्राइड के कुल 41 विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। उल्लेखनीय है कि एस सी गुप्ता जी पिछले 34 वर्षों से श्री रामचरितमानस चौपाई एवं श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक गायन प्रतियोगिता का फरीदाबाद एवं पलवल के विद्यालयों में आयोजन करवा रहे हैं। इस वर्ष की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ स्कॉलर्स प्राइड विद्यालय से आरम्भ किया गया जिस में श्रीरामचरितमानस चौपाई गायन में 26 विद्यार्थियों तथा श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक उच्चारण में 15 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि श्रीरामचरितमानस चौपाई गायन में रुत्थिका, दक्षा और संयुन को ग्रुप द्वितीय, ग्रुप तृतीय एवं ग्रुप चतुर्थ में प्रथम घोषित किया गया। श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक उच्चारण में स्वाति शर्मा और सुशांत को ग्रुप द्वितीय और ग्रुप तृतीय में प्रथम घोषित किया गया। विजेता विद्यार्थियों को जोनल प्रतियोगिता में प्रतिभागिता का अवसर प्राप्त होगा। विद्यालय में द्वितीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को विद्यालय में ही संस्था द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को सनातन संस्कृति से जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है। युवा पीढ़ी को सनातन ग्रंथों के विषय में ज्ञान उपार्जन, पढ़ने एवं समझने का भी अवसर मिल रहा हैं। मनचंदा ने कहा कि श्री एस सी गुप्ता इतने वर्षों से निरंतर प्रयासरत हैं कि युवा पीढ़ी एवं हम सभी श्रीरामचरितमानस में मर्यादापुरुषोतम भगवान श्री राम द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चले एवं श्री मद्भागवतगीता में योगीराज भगवान श्री कृष्ण द्वारा बताए गए कर्म पर विश्वास करने के सिद्धांत पर निरंतर अग्रसर रहे। जनकल्याण संस्था ने विद्यालय प्राचार्य श्रीमती रचना जुनेजा एवं कार्यक्रम संयोजक अध्यापिकाओं का सुंदर व्यवस्था एवं संयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।


by : pramod goyal


 फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-56 ने ATM मशीनों को गैस कटर से काटकर लाखों रुपये चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 बड़ी वारदातों का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य सहआरोपी बिहार की जेल में बंद है, जिसे प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा।


*पहला मामला: भूपानी थाना क्षेत्र से ₹6.53 लाख की चोरी*

हिताची पेमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि द्वारा अपनी शिकायत में बताया गया कि 3/4 जुलाई 2026 की रात भूपानी मोड़ स्थित शॉप नंबर-1 पर स्थापित HITACHI Money Spot ATM को गैस कटर से काटकर उसमें रखी ₹6,53,300 की नकदी चोरी कर ली गई। जिस शिकायत पर थाना भुपानी में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

इस मामले में आरोपितों की पहचान निम्न प्रकार से हुई है—

- विकास कुमार (24) निवासी गांव सिसई उतर टोला कोठी, जिला सिवान (बिहार) को 02 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया 

- हुकमचंद (34) निवासी गांव अटाली, फरीदाबाद को 03 अगस्त  को गिरफ्तार किया गया (दिल्ली पुलिस में सिपाही)

- अरविंद (26) निवासी गांव अटाली, फरीदाबाद को भी 3 अगस्त को गिरफ्तार किया गया 

जांच में सामने आया कि आरोपित हुकमचंद, जो दिल्ली पुलिस में कार्यरत है, पूरे घटनाक्रम का मुख्य सूत्रधार है। उसे पर कर्जा था, उसने अपने साथी अरविंद के साथ मिलकर ATM काटकर चोरी करने की योजना बनाई। इसके बाद दोनों ने बिहार निवासी विकास और राजू को अपने साथ शामिल किया। विकास और राजू गैस वेल्डिंग का कार्य करते हैं तथा उनकी मुलाकात मच्छगर गांव में हुई थी।

हुकमचंद ने चोरी करने के लिए ATM को चुना और उसकी जानकारी विकास व राजू को दी तथा गैस कटर सहित आवश्यक सामान उपलब्ध कराया। योजना के अनुसार विकास और राजू ने 3/4 जुलाई की रात थाना भुपानी क्षेत्र में गैस कटर की सहायता से ATM मशीन काटकर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली।

इस मामले का एक अन्य आरोपित राजू मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बिहार जेल में बंद है, जिसको प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा।

*दूसरा मामला: सेक्टर-58 थाना क्षेत्र से ₹5.71 लाख की चोरी*

थाना सेक्टर-58 में गांव भैसरावली निवासी योगेश ने शिकायत दी कि 26/27 जुलाई 2026 की रात JCB चौक के सामने पानी की टंकी के पास स्थापित HITACHI कंपनी के ATM को गैस कटर से काटकर उसमें रखी लगभग ₹5.71 लाख की नकदी चोरी कर ली गई।

इस मामले में आरोपितों की पहचान—

* विकास कुमार (24) निवासी गांव सिसई उतर टोला कोठी, जिला सिवान (बिहार) 02 अगस्त को लखनऊ, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

* अभिषेक कुमार (19) निवासी गांव सिसई उतर टोला कोठी, जिला सिवान (बिहार) 02 अगस्त को लखनऊ, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

- विशाल कुमार (19) निवासी गांव सिसई उतर टोला कोठी, जिला सिवान (बिहार) 02 अगस्त को लखनऊ, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

जांच में सामने आया कि भुपानी क्षेत्र में एटीएम मशीन से चोरी की घटना के बाद सहआरोपी राजू बिहार में एक अन्य चोरी के मामले में जेल चला गया था। विकास ने हुकुमचंद से संपर्क तोड़ दिया था। उसको साथियों की जरूरत थी, जिस पर उसने अपने भाई विशाल तथा अभिषेक कुमार को बिहार से बुलाया और उनके साथ मिलकर 26/27 जुलाई की रात थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में ATM काटकर करीब ₹5.71 लाख की चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

अमन यादव, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र तथा लगातार की गई निगरानी के आधार पर 2 अगस्त को लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र से विकाश, विशाल और अभिषेक को गिरफ्तार किया है। जिनको 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।


by : pramod goyal

 बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के रिजल्ट आ गए हैं। एमपी के दतिया में कांग्रेस और गुजरात में भाजपा जीत गई है।

बिहार के बांकीपुर में नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर जीत गए हैं। जन सुराज पार्टी के फाउंडर प्रशांत किशोर 19,324 वोटों से जीते हैं। प्रशांत को 64,151 वोट मि


ले, जबकि भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार को 44,827 वोट मिले हैं।

बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट है। वे यहां से लगातार 5 बार विधायक रहे हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया।

काउंटिंग के दौरान चुनाव आयोग की वेबसाइट पर कुछ गड़बड़ देखने को मिली। सुबह से वेबसाइट पर 31 राउंड की काउंटिंग बताई जा रही थी। 31 राउंड पूरे होते ही पहले 32 और फिर 36 राउंड काउंटिंग दिखाई जाने लगी। बाद में फिर 32 राउंड की काउंटिंग दिखा दी गई।

इधर, MP के दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने 6,016 वोटों से जीत दर्ज की। भाजपा ने यहां पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया था। आशुतोष नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ पर भी नहीं जीत पाए।

गुजरात के मांजलपुर में भाजपा के सतेन्द्रभाई (सतीश) पटेल ने 30630 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को हराया। तीनों सीटों पर 30 जुलाई को वोटिंग हुई थी।

by : pramod goyal

 फरीदाबाद। सेक्टर-12, फरीदाबाद निवासी एडवोकेट एवं समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी ने दिल्ली बार काउंसिल चुनाव में लगातार छठी बार विजयी हुए वरिष्ठ अधिवक्ता, बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के पूर्व चेयरमैन एवं पूर्व अध्यक्ष, जिला बार एसोसिएशन (पटियाला हाउस) के.के. मनन का सोमवार को साकेत कोर्ट परिसर पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

  इस अवसर पर डॉ. मोहन तिवारी ने के.के. मनन को उनकी शानदार जीत पर बधाई देते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज के विश्वास से मिली यह ऐतिहासिक जीत बार का

उंसिल ऑफ दिल्ली को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए उनका अनुभव महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
   स्वागत समारोह में जिला बार एसोसिएशन, साकेत के महासचिव एडवोकेट अनिल कुमार बसोया, पूर्व जिला बार अध्यक्ष एवं विधायक मदन लाल, अधिवक्ता प्रेम दत्त भारद्वाज , आशीष सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्पमालाओं एवं मिठाई के साथ के.के. मनन का जोरदार स्वागत किया। उपस्थित अधिवक्ताओं ने उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी अधिवक्ता समाज के हितों की प्रभावी आवाज़ बने रहेंगे।

by : pramod goyal

 फरीदाबाद। दिल्ली बार काउंसिल चुनाव में विजयी होने के उपरांत जिला बार एसोसिएशन, साकेत के अध्यक्ष एडवोकेट राजपाल कसाना का सोमवार को अधिवक्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया।


  इस अवसर पर सेक्टर-12, फरीदाबाद निवासी एडवोकेट एवं समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी ने राजपाल कसाना को पुष्पगुच्छ भेंट कर, माल्यार्पण किया तथा मिठाई खिलाकर उनकी ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। डॉ. तिवारी ने कहा कि अधिवक्ताओं के विश्वास और समर्थन से मिली यह जीत पूरे अधिवक्ता समाज की जीत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राजपाल कसाना बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में अधिवक्ताओं के हितों की प्रभावी ढंग से पैरवी करते हुए न्यायिक व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

   इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन, साकेत के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट व पूर्व विधायक मदन लाल, एडवोकेट प्रेम भारद्वाज, एडवोकेट आशीष, एडवोकेट सोम वर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने भी राजपाल कसाना का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी साझा की तथा आशा व्यक्त की कि राजपाल कसाना के नेतृत्व में बार काउंसिल ऑफ दिल्ली अधिवक्ताओं के हितों, कल्याणकारी योजनाओं और न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाएगी।

by : pramod goyal


 फरीदाबाद, 03 अगस्त। फरीदाबाद पुलिस के थाना साइबर सेंट्रल ने साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई करते हुए जुलाई माह में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। थाना की टीमों ने 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 के दौरान साइबर ठगी के 42 मामलों का सफल खुलासा करते हुए 129 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र (मुंबई), बिहार, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, दिल्ली तथा हरियाणा के विभिन्न स्थानों से तकनीकी विश्लेषण एवं गहन अनुसंधान के आधार पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। 


इसी उत्कृष्ट उपलब्धि के उपलक्ष्य में सोमवार को थाना साइबर सेंट्रल में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) हिमाद्री कौशिक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना साइबर सेंट्रल की टीमों ने जुलाई माह के दौरान न केवल साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की, बल्कि पीड़ितों के लगभग 92 लाख रुपये की रिकवरी भी सुनिश्चित कराई। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 12 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस उपायुक्त साइबर अपराध द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस उपायुक्त साइबर हिमाद्री कौशिक ने कहा कि साइबर अपराध आज सीमाओं से परे फैल चुका है और साइबर ठग इंटरनेट तथा सोशल मीडिया के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों तथा विदेशों में बैठकर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। ऐसे अपराधियों तक पहुंचना आसान नहीं होता। पुलिस की टीमों को कई-कई दिनों तक दूसरे राज्यों में रहकर तकनीकी साक्ष्यों, डिजिटल विश्लेषण, बैंकिंग ट्रेल, मोबाइल लोकेशन तथा स्थानीय सूत्रों की सहायता से लगातार कार्रवाई करनी पड़ती है। यह कार्य चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ जोखिम भरा भी होता है।

उन्होंने कहा कि थाना साइबर अपराध सेंट्रल की टीमों ने जुलाई माह में जिस समर्पण, मेहनत और पेशेवर दक्षता के साथ 129 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, वह सराहनीय है। इससे साइबर अपराधियों के नेटवर्क को कमजोर करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भविष्य में भी इसी समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने का आह्वान किया।

डीसीपी हिमाद्री कौशिक ने कहा कि फरीदाबाद पुलिस का उद्देश्य केवल साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि पीड़ितों की ठगी गई राशि वापस दिलाना तथा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना भी प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी अनजान लिंक, एपीके फाइल, निवेश, शेयर ट्रेडिंग, टेलीग्राम या व्हाट्सएप पर मिलने वाले लालचपूर्ण ऑफर पर विश्वास न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि को होल्ड कर रिकवरी की जा सके।

सम्मानित कर्मचारियों में थाना साइबर अपराध सेंट्रल के प्रभारी निरीक्षक बसंत कुमार, उप निरीक्षक विशाल, मोहित, योगिंदर, अमरजीत, नीरज, सहायक उप निरीक्षक नरेश, प्रधान सिपाही मनोज एवं सिपाही शाहरुख, लक्ष्मण, विकास, हिम्मत व दिनेश, सहित 12 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे, जिन्होंने विभिन्न साइबर मामलों के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


by : pramod goyal

 फरीदाबाद, 3 अगस्त। हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन की महत्वपूर्ण बैठक सेक्टर-19 फरीदाबाद में युवा स्वर्णकार समाज के संयोजक अंकुश वर्मा एवं महिला संगठन की सचिव पिंकी वर्मा के निवास पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से हरियाणा महिला स्वर्णकार संगठन की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व आईएएस अधिकारी सुनीता वर्मा,  प्रदेश महासचिव एडवोकेट सपना वर्मा, जिला अध्यक्ष डॉ. अनीता सोनी अंतरराष्ट्रीय कवयित्री, हरियाणा सरकार के पूर्व सहायक एडवोकेट जनरल विकास वर्मा, बल्लभगढ़ स्वर्णकार समाज के प्रधान कन्हैया लाल वर्मा, पूर्व प्रधान मुकेश वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता आरपी वर्मा, वरिष्ठ सलाहकार आरडी वर्मा, पूर्व अधिकारी एस.के. वर्मा, तिगांव स्वर्णकार समाज के प्रधान सचिन वर्मा, जयकिशन वर्मा, मनीष वर्मा एडवोकेट, अशोक वर्मा एडवोकेट, डॉ. आनंद वर्मा, फरीदाबाद स्वर्णकार समाज के प्रधान बलदेव राज वर्मा, संयोजक रमेश डाबर, कृष्ण वर्मा, डॉ. विनोद वर्मा, वरिष्ठ पदाधिकारी रवि सोनी, मधु सोनी, कविता वर्मा, जूही वर्मा, शिप्रा वर्मा सहित अनेक गणमान्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में महिलाओं को संबोधित करते हुए सुनीता वर्मा ने कहा कि किसी भी संगठन की तरक्की महिलाओं के योगदान के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज स्वर्णकार समाज निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने आगामी 14 अगस्त को सेक्टर 15 कम्यूनिटी सैंटर में आयोजित होने वाले महिला स्वर्णकार समाज के कार्यक्रम के संबंध में महिला पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपीं।
डा.अनीता सोनी ने कहा कि हरियाणा महिला आयोग, पिछड़ा वर्ग आयोग तथा अन्य महत्वपूर्ण बोर्डों एवं निगमों में स्वर्णकार समाज की महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए संगठन लगातार कार्य कर रहा है। प्रदेश महासचिव एडवोकेट सपना वर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में शिक्षा और संस्कार का बहुत बड़ा योगदान होता है। उन्होंने कहा कि आज पूरे हरियाणा में महिलाओं का संगठन समाज का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
कार्यक्रम की आयोजक पिंकी वर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके आगमन और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।