फरीदाबाद। सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। का
र्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने की, जबकि मंच का संचालन हरियाणा प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग के चेयरमैन विनोद कौशिक ने किया।इस अवसर पर सर्वप्रथम दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने दोनों महापुरुषों की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री भारत की महान विरासत, सादगी, सत्य, अहिंसा, त्याग और राष्ट्रसेवा के ऐसे प्रेरणास्रोत हैं, जिनके विचार और आदर्श आज भी देशवासियों का मार्गदर्शन करते हैं। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाकर देश को स्वतंत्रता आंदोलन में एकजुट किया और यह संदेश दिया कि दृढ़ संकल्प, आत्मविश्वास और सत्य के मार्ग पर चलते हुए बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना किया जा सकता है। उनका जीवन केवल स्वतंत्रता संग्राम तक सीमित नहीं था। उन्होंने सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे, समानता, स्वावलंबन और कमजोर वर्गों के सम्मान के लिए भी निरंतर संघर्ष किया। उनका मानना था कि देश की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुंचे। आज आवश्यकता है कि हम गांधी जी के सत्य, अहिंसा, प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता के संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करें।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री भारतीय राजनीति में सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति के अद्वितीय प्रतीक थे। साधारण जीवन जीते हुए उन्होंने देश के सर्वोच्च पद की जिम्मेदारी संभाली और कठिन परिस्थितियों में भी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उन्होंने देशवासियों में आत्मविश्वास और एकता का संचार किया। उनका प्रसिद्ध नारा जय जवान, जय किसान देश की सुरक्षा और अन्न उत्पादन, दोनों के महत्व को रेखांकित करता है।
कौशिक ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन में अनेक समानताएं थीं। दोनों ने सादगी को जीवन का आधार बनाया, देश को सर्वोपरि माना और व्यक्तिगत हितों से ऊपर राष्ट्रहित को रखा। दोनों महापुरुषों ने अपने आचरण से यह सिद्ध किया कि सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी, त्याग और सेवा की भावना सबसे महत्वपूर्ण होती है।
इस अवसर पर डा. एम.पी. सिंह, विनोद कौशिक, डा. सौरभ शर्मा, अंश वत्स, अनिल शर्मा, मुकेश डागर, नंदनी शर्मा एडवोकेट, एन.के. शर्मा, बलजीत अरोड़ा, सरला भमोत्रा, विकास फागना, राकेश तंवर, नसीमा शेख, एस.एस. गौड़, विशाल पाण्डेय, एस.एस. श्योराण, डा. एच.पी. माहौर, नागेन्द्र प्रसाद, प्रशांत कौशिक, सत्यजीत, धर्मदत्त, देव वशिष्ठ, महेश बैंसला, नवाब रजा खान, देवेन्द्र दीक्षित, राजेश कौशिक, राजा सैनी, प्रेम यादव, के डी शर्मा, हब्बन खान, आजाद कुरैशी, रणबीर ठाकुर, सलमान, जयवीर, राजकुमार, रामप्रवेश, राहुल नागर, जयभगवान भारद्वाज, सी.एल. भारद्वाज, रमेश पूर्व सरपंच, अर्जुन तंवर, दिनेश गुप्ता, मुकेश परसवाल सहित कांग्रेस जन मौजूद रहे।
गुरुग्राम में विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दो क्षेत्रीय अधिकारियों को निलंबित करने के निर्देश दिए। गुरुग्राम उत्तर की क्षेत्रीय अधिकारी आकांक्षा और गुरुग्राम दक्षिण के क्षेत्रीय अधिकारी मुकुल कुमार को निलंबित किया गया है।
बताया गया है कि दोनों अधिकारियों के खिलाफ गुरुग्राम की विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (आरडब्ल्यूए) की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों में प्रदूषण और पर्यावरण से जुड़े मामलों में कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए गए थे। विकास परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री के संज्ञान में शिकायतें आने के बाद यह कार्रवाई की गई।
फरीदाबाद, 2 अक्टूबर 2026** सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा संचालित **नशामुक्ति केंद्र** में स्वच्छता, पौधरोपण एवं नशामुक्ति जागरूकता को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में **राज्यसभा सांसद श्री कार्तिकेय शर्मा एवं **फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ** ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
फरीदाबाद में डबुआ-पाली रोड स्थित शराब के एक ठेके पर ड्राई-डे के दिन शराब बिक्री किए जाने का वीडियो सामने आया है। स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में ठेके का शटर बंद दिखाई दे रहा है, लेकिन शटर के नीचे से कुछ लोगों को शराब की बोतलें लेते हुए देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि 2 अक्टूबर को ठेके बंद रखने के आदेश के बावजूद अंदर से शराब की बिक्री की जा रही थी।
शराब का ठेका बाहर से पूरी तरह बंद नजर आ रहा है। इसी दौरान कुछ लोग शटर के नीचे से हाथ डालकर शराब लेते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो बनाने वाले स्थानीय लोगों का दावा है कि अंदर मौजूद लोग शटर के नीचे से शराब की बोतलें दे रहे थे। लोगों का कहना है कि ड्राई-डे के दिन शराब की बिक्री नहीं होनी चाहिए, इसके बावजूद ठेके के अंदर से बिक्री की जा रही थी।
दरअसल, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण ड्राई-डे रहता है। इस दिन शराब की दुकानों और ठेकों को बंद रखने के आदेश होते हैं। ऐसे में ठेके का शटर बंद होने के बावजूद अंदर से शराब बिक्री किए जाने का आरोप सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। स्थानीय लोगों ने मौके पर वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर मानव सेवा समिति ने मानव भवन सेक्टर-10 में रक्तदान शिविर आयोजित किया।
फरीदाबाद। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सेक्टर-12 निवासी अधिवक्ता एवं समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी ने दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी देश और समाज के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं। गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाया, वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को सार्वजनिक जीवन का आधार बनाया।
समाज के प्रत्येक जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी है।
दिल्ली में SIR के खिलाफ लेफ्ट, AAP और स्टूडेंट यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर से सौरभ भारद्वाज समेत 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।
जंतर-मंतर पर पुलिस, RAF जवान तैनात किए गए हैं। एहतियात के तौर पर आसपास के 12 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं।
इनमें जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।
उधर कॉकरोच जनता पार्टी आज शाम 4 बजे से मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन करने वाली है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ देशभर में बड़ा आंदोलन हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए थे।
उन्होंने कहा कि कई सालों बाद मुंबई में इतने बड़े स्तर पर युवाओं का जोश देखने को मिला। इसलिए इस बार फिर मुंबई आने और यहीं से आंदोलन शुरू करने का फैसला किया गया।
दास ने कहा, मैं देशभर के युवाओं से अपील करता हूं कि वे एक बार फिर एकजुट हों, जैसे वे जंतर-मंतर 1.0 के दौरान हुए थे। इसी तरह CJP 2.0 भी होना चाहिए और हमें बड़े स्तर पर प्रदर्शन करना चाहिए।







