*फरीदाबाद:* फरीदाबाद पुलिस की एनआईटी जोन साइबर सेल ने तकनीकी दक्षता और डिजिटल ट्रैकिंग के प्रभावी उपयोग से 9 लाख रुपये से अधिक कीमत के 30 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। डीसीपी एनआईटी उत्तम ने अपने कार्यालय में बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। इस कार्रवाई से नागरिकों को उनकी खोई हुई संपत्ति वापस मिली है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए एनआईटी जोन की साइबर सेल ने केंद्र सरकार के *CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल* पर दर्ज शिकायतों का विश्लेषण किया। तकनीकी जांच के दौरान मोबाइल फोन के *IMEI नंबर, नेटवर्क संबंधी जानकारी, डिजिटल ट्रैकिंग और उपलब्ध तकनीकी इनपुट* का उपयोग कर मोबाइल फोन की पहचान की गई।
जांच के दौरान विभिन्न स्थानों पर मोबाइल फोन के उपयोग एवं उनकी उपलब्ध लोकेशन से संबंधित जानकारी के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस टीम 30 मोबाइल फोन बरामद करने में सफल रही। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत 9 लाख रुपये से अधिक है।
लंबे समय से अपने मोबाइल फोन वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके नागरिकों को जब उनके फोन मिले तो उन्होंने खुशी जाहिर की। मोबाइल फोन मालिकों ने फरीदाबाद पुलिस की तकनीकी कार्यप्रणाली और तत्परता की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।
*मोबाइल गुम होने पर तुरंत दर्ज कराएं शिकायत*
डीसीपी एनआईटी उत्तम ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तत्काल संबंधित पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं और भारत सरकार के CEIR पोर्टल पर भी अनुरोध प्रस्तुत करें। समय पर शिकायत दर्ज होने से मोबाइल फोन को ब्लॉक कराने, उसकी पहचान एवं बरामदगी के प्रयासों में सहायता मिलती है और उसके संभावित दुरुपयोग को रोकने में मदद मिलती है।
नागरिक अपने मोबाइल फोन का IMEI नंबर सुरक्षित रखें। फोन गुम होने की स्थिति में बैंकिंग, ई-मेल और अन्य संवेदनशील खातों की सुरक्षा सुनिश्चित करें, आवश्यकतानुसार सिम कार्ड ब्लॉक करवाएं तथा संबंधित खातों के पासवर्ड बदलें। मोबाइल फोन में मजबूत स्क्रीन लॉक का इस्तेमाल करें और अपनी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
फरीदाबाद पुलिस आमजन की डिजिटल एवं व्यक्तिगत संपत्ति की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीक के माध्यम से नागरिकों की शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।
फरीदाबाद क्राइम ब्रांच डीएलएफ और सेक्टर 48 की टीम ने अवैध रूप से बेचे जा रहे है करीब 300 किलो पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम को सूचना मिली थी कि न्यू जनता कॉलोनी, एनआईटी निवासी कपिल वर्मा ईको गाड़ी में पटाखे लेकर अवैध रूप से बेचने जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। उसके कब्जे से 125 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए।
दूसरे मामले में क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने ओल्ड फरीदाबाद की बसेलवा कॉलोनी से नरेंद्र नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 104 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए। जबकि सेक्टर-48 की टीम ने गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी मोहित माथुर को सेक्टर-48 मार्केट के पीछे से पकड़ा। उसके कब्जे से 35 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए।
*फरीदाबाद:* अपराधियों पर शिकंजा कसने और जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए फरीदाबाद पुलिस का विशेष वीकेंड अभियान लगातार प्रभावी कार्रवाई के साथ आगे बढ़ रहा है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशन में 24 से 26 अक्टूबर तक चलाए गए तीन दिवसीय अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न मामलों में 131 आरोपितों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही 24 उद्घोषित अपराधियों एवं जमानत पर फरार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई, जबकि 26 गुमशुदा लोगों को तलाश कर सकुशल उनके परिजनों से मिलाया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अभियान के तहत जिले के विभिन्न थानों, अपराध शाखाओं और विशेष टीमों ने समन्वित रूप से कार्रवाई करते हुए अपराधियों, नशा तस्करों, अवैध शराब बेचने वालों तथा जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा। अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और आमजन के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना रहा।
विशेष अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 50 बोतल देसी शराब, 14 बोतल अंग्रेजी शराब और 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की। वहीं, नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए 380 ग्राम गांजा भी बरामद किया गया। इसके अतिरिक्त, जुआ खेलने और खिलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान 8,600 रुपये की नकदी बरामद की गई।
अभियान के दौरान अपराधियों की धरपकड़ के साथ-साथ गुमशुदा लोगों की तलाश पर भी विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस ने 26 गुमशुदा लोगों को तलाश कर सकुशल उनके परिजनों तक पहुंचाया। वहीं, उद्घोषित अपराधियों और जमानत पर फरार आरोपियों के खिलाफ की गई कार्रवाई से कानून से बचकर घूम रहे आरोपियों पर शिकंजा कसने में मदद मिली।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार फरीदाबाद पुलिस ने जुलाई 2026 से अब तक 11 वीकेंड अभियान चलायें हैं। इस दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 2100 से अधिक लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, 1006 उद्घोषित अपराधियों व जमानत पर फरार अपराधियों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा 68 देसी कट्टा, 2 पिस्टल, 32 कारतूस तथा 4 मैगजीन बरामद की है। इसी प्रकार आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 3667 बोतल देशी शराब, 797 बोतल अंग्रेजी बरामद की गई हैं वहीं 50 किलोग्राम के करीब गांजा, 1.588 किलोग्राम अफीम तथा 8000 से अधिक प्रतिबंधित टैबलेट्स कैप्सूल बरामद किए हैं।
पुलिस की आमजन से अपील है कि अपने आसपास किसी भी प्रकार की आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। इसके लिए पुलिस कंट्रोल रूम नंबर **9999150000**, **0129-2227200** अथवा **डायल 112** पर संपर्क किया जा सकता है। समय पर दी गई सूचना से पुलिस को प्रभावी कार्रवाई करने में मदद मिलती है।
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने एक वाहन चोरी की गैंग का भंडाफोड़ करते हुए उसके दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है साथ ही चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। गैंग के सदस्यों की पहचान मोहित व सुमित वासी गांव मेवला महाराजपुर फरीदाबाद के रुप में हुई है। चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाला अनुराग भी मेवला महाराजपुर का रहने वाला है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार निरीक्षक अनिल, प्रभारी अपराध शाखा एनआईटी के नेतृत्व में एएसआई कुलदीप, हेड कांस्टेबल हरपाल, संदीप, कांस्टेबल सुमित व राहुल की टीम ने थाना सेक्टर-31 क्षेत्र के अंतर्गत एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए 22 अक्टूबर को मोहित वासी गांव मेवला महाराजपुर को गिरफ्तार किया था।
उन्होंने आगे बताया कि टीम द्वारा मोहित को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि उसने अपने साथी सुमित के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देता था तथा चोरी की मोटरसाइकिल को 8000 रुपये में अनुराग को बेच दिया। जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने उसके साथी सुमित व चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाले अनुराग को भी गिरफ्तार कर लिया है। अनुराग से एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
मोहित व सुमित की पूछताछ में अन्य स्थानों से भी वाहन चोरी करने का बात सामने आई। पुलिस जांच के दौरान आरोपितों से थाना कोतवाली के 2, सेक्टर 17 व एसजीएम नगर के एक-एक मोटरसाइकिल चोरी करने का खुलासा हुआ। अपराध शाखा की टीम ने उनकी निशानदेही पर मेवला महाराजपुर से 4 और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। तीनों आरोपितों को आज माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
फरीदाबाद:* 25 अक्टूबर की सुबह, सेक्टर-77 की मेन रोड पर टैक्सी में मृत मिले ड्राइवर की हत्या के मामले में फरीदाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज होने के महज 2 घंटे के भीतर ही आरोपी को काबू कर लिया। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने आरोपी कुंदन निवासी चांदपुर को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में टैक्सी के परमिट के लिए लगने वाले पैसों को लेकर विवाद में हत्या की वजह सामने आई है।
वरुण कुमार दहिया, सहायक पुलिस आयुक्त अपराध-2 ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि 25 अक्टूबर की सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-77 की मेन रोड पर खड़ी एक टैक्सी में ड्राइवर सीट पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना बीपीटीपी, एफएसएल और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंचीं। मृतक की पहचान प्रकाश (50) KLJ सोसायटी सेक्टर 77 के रूप में होने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के छोटे भाई निर्मल की शिकायत पर थाना बीपीटीपी में हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
*चार साल से थी जान-पहचान*
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कुंदन और मृतक प्रकाश की करीब चार साल से जान-पहचान थी। दोनों टैक्सी चलाने का काम करते थे। कुंदन अपनी टैक्सी का परमिट प्रकाश के माध्यम से बनवाता था। इस बार परमिट बनवाने के लिए लगने वाले पैसों को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
उन्होंने आगे बताया कि 24/25 अक्टूबर की रात दोनों गाड़ी में बैठकर पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान पैसों को लेकर हुए विवाद में आरोपी कुंदन ने गाड़ी में रखे टॉवल से प्रकाश का गला घोंट दिया और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज होने के करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को राउंड अप कर गिरफ्तार कर लिया है।
फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आई है। यहां सेक्टर-77 में कैब ड्राइवर की हत्या का मामला सामने आया है। गाड़ी की ड्राइवर सीट पर मृत अवस्था शव पड़ा मिला है।
मिली जानकारी के अनुसार, KLJ सोसायटी निवासी प्रकाश कुमार के रुप में हुई है। रस्सी से गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृत
क के गले पर रस्सी से दबाने के निशान मिले है। सुबह 7 बजे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू की। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई।
फरीदाबाद में रविवार को एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ चूहे मारने की दवा निगल ली। तबीयत बिगड़ने पर महिला की बेटी ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला व तीनों बच्चों को इलाज के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चारों को दिल्ली रेफर कर दिया।
महिला की बेटी ने आरोप लगाया कि नेवी में तैनात पिता उनके साथ मारपीट करते हैं। पिता मां और उसके चरित्र पर सवाल उठाते हैं। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर उन्होंने ये कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामला फरीदाबाद के पल्ला क्षेत्र स्थित सूर्या विहार फेस-2 का है। मूल रूप से बिहार का रहने वाला सुनील भारतीय नौसेना में तैनात है। वह पत्नी माला और तीन बच्चों के साथ रहता है। उसकी पोस्टिंग दिल्ली में होने के कारण वह कई-कई दिनों बाद घर आता है।
माला एक प्राइवेट कंपनी की मार्केटिंग विंग में काम करती है। बड़ी बेटी सृष्टि 17 साल की है औश्र 11वीं क्लास में पढ़ती है। 13 साल का राम 8वीं और 11 साल का रुद्र सातवीं क्लास में पढ़ता है।







