फरीदाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने ETO सुरेंद्र पूनिया को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान उसके ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, ETO सुरेंद्र पूनिया पर कबाड़ से भरे ट्रक को छोड़ने की एवज में एक लाख रुपए की मांग की थी। इस संबंध में शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो को दी गई थी। शिकायत मिलने के बाद टीम ने मामले की जांच शुरू की और ट्रैप की योजना बनाई।
ACB की टीम ने शिकायतकर्ता के साथ मिलकर ट्रैप की कार्रवाई की। जैसे ही आरोपी अधिकारी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान उसके ड्राइवर को भी हिरासत में लिया गया। आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद किए जाने की बात सामने आई है।
गिरफ्तारी के बाद ACB अधिकारियों ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि रिश्वत की मांग किन परिस्थितियों में की गई थी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मामले में कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं।
फरीदाबाद, 25 अगस्त
नगर निगम फरीदाबाद में चल रही नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की हड़ताल का समर्थन म्युनिसिपल कर्मचारी फेडरेशन नगर निगम फरीदाबाद के कर्मचारियों साथियों ने किया हाथ में काले झंडे लेकर बी के चौक तक निकाला विरोध जलूस कर्मचारी कर्मचारी भाई भाई का दिया नारा
नगर निगम मुख्यालय पर हड़ताल के 20 वे दिन भी अपनी माँगो को लेकर डटे रहे कर्मचारी आज की हड़ताल का समर्थन करने के लिए नगर निगम फरीदाबाद की म्युनिसिपल कर्मचारी फेडरेशन के सैकड़ों कर्मचारियों ने किया
आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान दलीप बोहोत ने की संचालन जिला कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला ने किया समर्थन करने आए फेडरेशन के प्रधान रमेश जांगलान ने कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि फरीदाबाद का पुलिस प्रशासन यह न समझे कि यह हड़ताल सफाई कर्मचारियों की है यदि प्रशासन ने गरीब सफाई कर्मचारीयो पर किसी भी प्रकार की उत्पीड़नात्मक कार्यवाही की तो नगर निगम फरीदाबाद का एक एक कर्मचारी उसका डटकर सामना करेगा नगर निगम के सभी कर्मचारी हड़ताल के समर्थन में है
हड़ताली कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए जिला प्रधान दलीप बोहोत, फैडरेशन के प्रधान रमेश जांगलान, राज्य सचिव अनूप चिंडालिया, बलबीर बालगुहेर प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन, अनिल चंडालिया जिला सचिव गुरुचरण ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को कोर्ट का बहाना बनाकर पक्का नहीं करना चाहती है पालिका रोल के कर्मचारियों को 58 साल की नौकरी की गारंटी देना चाहती है जो आज तक भी सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों भी नहीं दी है संघ सरकार की इस झूठी गारंटी का विरोध करता है हरियाणा में सभी पालिका परिषद निगमों के कच्चे कर्मचारियों को सरकार एक कलम से पक्का करे जब तक कच्चे कर्मचारी पक्के नहीं तब तक यह हड़ताल किसी भी कीमत पर खत्म नहीं होगी
आज के प्रदर्शन में अन्य के अलावा कमला राज्य उपाध्यक्ष , राज्य सचिव अजय शास्त्री बलबीर सिंह बालगुहेर प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन, जिला वरिष्ठ उपप्रधान गुरुचरण खंडिया फेडरेशन कार्यालय यूनियन के प्रधान नरेश बैंसला, महासचिव विजय कश्यप, उद्यान विभाग के प्रधान सुरजीत नागर रमेश पहलवान, नेत्रपाल शर्मा साबीर खान जिला उपप्रधान सुदेश जैनवाल, राकेश चिंडालिया महेन्द्र कुड़िया सचिव सफाई कर्मचारी यूनियन श्रीनदं ढकोलिया वरिष्ठ उपप्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन, जितेन्द्र छाबड़ा कोषाध्यक्ष, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन से प्रधान राहुल चिंडालिया सचिव विशाल पारचा वरिष्ठ उपप्रधान मदन देवीचरण शर्मा प्रधान वॉटर सप्लाई यूनियन फायर यूनियन प्रधान मेघ श्याम राकेश चिंडालिया रमेश विद्लान हेमवती नंदन प्रधान बेलदार कर्मचारी
रणजीत शुक्ला प्रधान कार्यालय लिपिक यूनियन यूनियन सौरभ श्रीवास्तव सचिव प्रेमपाल प्रचार सचिव, दर्शन सोया प्रधान NIT जॉन सुरेन्द्र चौटाला, लक्ष्मण परचा ऑडिटर धर्म सिंह नरेश भगवाना बल्लभगढ़ जोन राजबीर चिंडालिया दानसिंह नैन उज्ज्नवाल राकेश मेंढ़वाल सुनील मेहरोलिया श्री पाल मौर्या बल्लू चिंडालिया राहुल मेंढवाल गुलशन ललित सोनू बेनीवाल जतिन उज्जैन वाल, महिला नेता सुरेश देवी ललिता राजवती कविता बिना शकुंतला सुनीता कमलेश अनुराधा सपना फूलवती विनीता आदि उपस्थित रहे
फरीदाबाद के बीके अस्पताल में पीपीपी मॉडल पर चल रहा मेडिट्रीना ग्रुप का हार्ट सेंटर एक बार फिर बंद हो गया है। 5 महीने पहले कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के द्वारा इसका शुभारंभ किया गया था। सेंटर बंद होने के बाद वहां रखी मशीनें और अन्य सामान बाहर ले जाने की कोशिश की गई।
स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी मिली तो अधिकारियों ने पुलिस को मौके पर बुलाकर सामान ले जाने से रोक दिया। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है।
बताया गया कि हार्ट सेंटर से चिकित्सा उपकरण और मशीनें दो ट्रकों में लादी जा रही थीं। इसकी सूचना मिलने पर वकील संजय गुप्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों ट्रकों को रुकवा दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि करोड़ों रुपए की महंगी मशीनें बिना विभागीय अनुमति के अस्पताल से बाहर ले जाई जा रही थीं।
मेडिट्रीना की ओर से जुड़े कर्मचारी मंजीत का कहना है कि कंपनी का करीब 8.5 करोड़ रुपए का भुगतान लंबे समय से अटका हुआ है। उनका दावा है कि इस संबंध में 21 जुलाई को सीएमओ, डीजीएचएस और अन्य अधिकारियों को पत्र दिया गया था।
कंपनी का कहना है कि भुगतान को लेकर कई बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। इसी वजह से सामान को वापस मुख्य कार्यालय भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।
फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते तिगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मोजाबाद में श्यामवीर (42) नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में अपराध शाखा डीएलएफ की टीम में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर-अंदर मृतक की पत्नी केशव व प्रेमी कामत को गिरफ्तार कर लिया है। जिनको बुधवार को माननीय अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जायेगी।
फरीदाबाद ( ) 25 अगस्त। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ीकलां की 3 करोड़ 80 लाख की लागत से बनी नई मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में आज से कक्षा शुरू होगी। स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती सुलक्षणा शर्मा ने उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार आज विधिवत रूप से नई बि
ल्डिंग में स्कूल के शास्त्री द्वारा हवन यज्ञ कराकर छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सहित प्रवेश किया। पुरानी बिल्डिंग में बारिश के दिनों में पानी भर जाता है और कई जगह से लेटर भी टूट कर गिर गया था। जिससे बच्चे उसमें असुरक्षित थे। इस बिल्डिंग को बने हुए 2 महीने हो चुके हैं। लेकिन किसी राजनेता के द्वारा उद्घाटन किया जाए तब नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाए ऐसे ही 2 महीने बीत गए। स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्यों एवं बच्चों के अभिभावकों ने प्रधानाचार्य से अनुरोध किया कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए। नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाए। हवन यज्ञ में स्कूल का स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं गांव के मौजिज सत्यपाल नरवत प्रधान चौ छोटूराम सेवा समिति खेड़ीकलां, कमल सिंह, महेंद्र सिंह भी शामिल हुए। सभी बच्चे व स्टाफ बहुत ही खुश थे। सभी बच्चों को प्रशाद बांटा गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य महोदय ने स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य सत्यपाल नरवत का विशेष तौर पर धन्यवाद किया। जिनके अथक प्रयासों से एवं मंत्रियों के पीछे लगने से नई बिल्डिंग का निर्माण हो सका।
फरीदाबाद में प्रॉपर्टी टैक्स के बाद अब पानी और सीवर के बिलों में बदलाव से शहर के लाखों लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने वाला है। सरकार ने पानी और सीवर शुल्क की नई दरें लागू कर दी हैं। इसका सीधा असर करीब साढ़े 3 लाख वैध पानी कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। शहर में करीब 7 लाख प्रॉपर्टी यूनिट हैं, लेकिन पानी के वैध कनेक्शन लगभग आधे ही हैं।
नई व्यवस्था में पानी की खपत को कम करने और लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया है। अब जितना अधिक पानी इस्तेमाल होगा, उपभोक्ता को उतना ही ज्यादा बिल चुकाना पड़ेगा। पानी की दर में पहले के मुकाबले बड़ा बदलाव किया गया है।
पहले पानी की खपत के लिए एक रुपए प्रति किलोलीटर की दर से शुल्क लिया जाता था, जिसे बढ़ाकर तीन रुपए प्रति किलोलीटर कर दिया गया है। यानी इस हिसाब से सीधे 200 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।
नई दरों में छोटे मकान मालिकों को कुछ राहत भी दी गई है। 500 वर्ग गज तक के घरेलू कनेक्शन में 10 किलो लीटर तक पानी की खपत पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके बाद 10 से 20 किलोलीटर तक 6 रुपए प्रति किलो लीटर और 20 से 30 किलोलीटर तक साढ़े 9 रुपए प्रति किलो लीटर की दर लागू होगी। 30 किलोलीटर से अधिक खपत पर 12 रुपए प्रति किलो लीटर शुल्क देना होगा।
मीटर नहीं लगे कनेक्शनों के लिए भी सरकार ने नई दरें निर्धारित की हैं। पहले ऐसे उपभोक्ताओं से औसतन 48 रुपए मासिक शुल्क लिया जाता था। अब यह राशि कनेक्शन की श्रेणी के अनुसार 175 से 870 रुपए प्रति माह तक हो सकती है। घरेलू और व्यावसायिक कनेक्शनों पर सीवर शुल्क पानी के बिल का 25 प्रतिशत निर्धारित किया गया है।
नगर निगम कमिश्नर यशेंद्र सिंह ने कहा कि नई व्यवस्था में अवैध पानी और सीवर कनेक्शनों पर भी नगर निगम को सख्ती करने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध कनेक्शन मिलने पर 500 से 1200 रुपए तक जुर्माना लगाया जा सकता है। संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई जाएगी। नई दरों के लागू होने के बाद क्षेत्रीय कराधान शाखा के अधिकारी उपभोक्ताओं का डाटा तैयार करने में जुट गए हैं।
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने अवैध नशा पर कार्रवाई करते हुए 24 अगस्त को 268 ग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान शिवम(25) वासी राजीव कालोनी फऱीदाबाद के रुप में हुई है।
ब्रांच उंचा गांव की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति आसियाना फ्लेट्स सेक्टर-56 क्षेत्र में अवैध नशा लिये हुए हैं। सूचना पर अपराध शाखा की टीम ने शिवम को 268 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया, जिसके विरुद्ध थाना सेक्टर-58 में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
फरीदाबाद 25 अगस्त - सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) जिला कमेटी फरीदाबाद की मीटिंग बसेलुवा कॉलोनी स्थित कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता सीटू की उपाध्यक्ष मालवती ने की। बैठक में उपाध्यक्ष देवी राम, जिला कमेटी के जॉइंट सेक्रेटरी केपी सिंह, जिला कमेटी सदस्य राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र पाल, सविता, राजू बहादुरपुर, स्टार वायर यूनियन के कोषाध्यक्ष सुभाष कुमार और उपाध्यक्ष संतु सिंह
ने भाग लिया। इस मीटिंग में
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ, सुंदर और विकसित भारत के संकल्प को धरातल पर साकार करने की दिशा में हरियाणा सरकार द्वारा लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में फरीदाबाद की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत, आधुनिक एवं व्यवस्थित बनाने के लिए करीब 835.73 करोड़ रुपये की डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण एवं परिवहन परियोजना का टेंडर फाइनल कर दिया गया है।
कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छता को केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़े राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन का स्वरूप दिया है। स्वच्छ भारत के इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता और कचरा प्रबंधन की व्यवस्था को आधुनिक तकनीक, बेहतर संसाधनों और प्रभावी प्रबंधन के साथ मजबूत कर रही है।
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में स्वच्छता व्यवस्था को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना सरकार की प्राथमिकता है। 835.73 करोड़ रुपये की यह परियोजना केवल घर-घर से कूड़ा उठाने तक सीमित नहीं है, बल्कि कचरे के संग्रहण, परिवहन और प्रोसेसिंग तक पूरी व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
परियोजना के अंतर्गत फरीदाबाद के ईस्ट और वेस्ट जोन में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण एवं परिवहन की व्यवस्था की जाएगी। परियोजना की अवधि 5 वर्ष होगी, जिसे अनुबंध की शर्तों के अनुसार अधिकतम 2 अतिरिक्त वर्षों तक बढ़ाया जा सकेगा।
कैबिनेट मंत्री वि
पुल गोयल ने बताया कि इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए दोनों जोन में कुल 712 हल्के वाणिज्यिक वाहन/टिपर और 195 ई-रिक्शा लगाए जाएंगे। इसके साथ ही 7 कचरा स्थानांतरण केंद्र विकसित किए जाएंगे, जहां स्थिर कचरा संपीड़क की सुविधा उपलब्ध होगी। कचरे के व्यवस्थित परिवहन के लिए हुक लोडर, कचरा कंटेनर, कचरा संपीड़क वाहन सहित आवश्यक संसाधनों की भी व्यवस्था की जाएगी।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि इस परियोजना का सबसे बड़ा लाभ फरीदाबाद के नागरिकों को मिलेगा। हमारा प्रयास है कि हर घर से समय पर कूड़ा उठे, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा न हो तथा कचरे के संग्रहण से लेकर प्रोसेसिंग साइट तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल शहर की सुंदरता से जुड़ा विषय नहीं, बल्कि नागरिकों के बेहतर जीवन और स्वस्थ पर्यावरण का भी आधार है। सरकार का उद्देश्य फरीदाबाद में ऐसी स्वच्छता व्यवस्था विकसित करना है, जो नियमित, जवाबदेह, आधुनिक और आने वाले वर्षों की जरूरतों के अनुरूप हो।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत के विजन और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार विकास के साथ-साथ स्वच्छता को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। फरीदाबाद को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और आधुनिक शहर बनाने के संकल्प को इसी गति के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
मानव सेवा समिति ने
सरिता गुप्ता, मीनाक्षी बंसल,आरके सिंगला, प्रनिता,ममता कालेज स्टाफ,
*फरीदाबाद,25 अगस्त।*
12 डीसी आफिस पर प्रदर्शन किया जाएगा।
फरीदाबाद: साइबर अपराधियों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। साइबर थाना NIT की टीम ने सेक्टर-21C निवासी व्यक्ति के मोबाइल फोन को हैक कर उसके बैंक खाते से 1 लाख 95 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम अपने बैंक खाते में प्राप्त करने वाले एक आरोपी को 24 अगस्त को जम्मू से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित (28) निवासी जम्मू के रूप में हुई है। आरोपी के बैंक खाते में साइबर ठगी की 97 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर हुई थी। जिसको माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
फरीदाबाद- शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर आर्मी से रिटायर्ड कर्मचारी के साथ 6.76 लाख रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने खाताधारक सचिन(27) वासी मंगोलपुरी राजपार्क दिल्ली को उसके निवास स्थान से 23 अगस्त को गिरफ्तार किया है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
फरीदाबाद– सेक्टर 12 कोर्ट मोड स्थित चंदीला फूड होटल में कर्मचारी पर जान से मारने की नियत से पिस्टल तानने के मामले में पुलिस ने हथियार उपलब्ध करवाने वाले को काबू किया है। जिसकी पहचान देव फोगाट निवासी गांव फतेहपुर बिल्लोच फरीदाबाद के रूप में हुई है। आरोपित को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
फरीदाबाद, 24 अगस्त। भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर सुनील सैन के फरीदाबाद आगमन पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी एवं उनकी पूरी टीम द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। सेक्टर-15 स्थित भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं गर्मजोशी के साथ प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर सुनील सैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा, मेहनत और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संभव है और ओबीसी मोर्चा को प्रदेश के प्रत्येक बूथ तक और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य किया जाएगा।
सुनील सैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के हित में अनेक योजनाएं एवं जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए
सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा है और पार्टी ने हमेशा पिछड़ा वर्ग के सम्मान, अधिकार एवं विकास को प्राथमिकता दी है। आने वाले समय में ओबीसी मोर्चा को और अधिक सक्रिय करते हुए समाज के लोगों को संगठन से जोडऩे का अभियान चलाया जाएगा।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर सुनील सैन का फरीदाबाद आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में ओबीसी मोर्चा नई ऊंचाइयों को छुएगा। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद जिला ओबीसी मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।
प्रवीण चौधरी ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोडऩा और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना जिला ओबीसी मोर्चा की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेशाध्यक्ष सुनील सैन के मार्गदर्शन में मोर्चा और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी तरीके से कार्य करेगा।
इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष सुनील सैन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल बना रहा।
इस प्रदेश महामंत्री रामेश्वर प्रजापति, पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ा, जिला महामंत्री राकेश मौर्य, जिला उपाध्यक्ष विनोद भाटी पार्षद, कृष्ण सरपंच जिला उपाध्यक्ष, संदीप मावी जिला सचिव, गजेन्द्र भड़ाना जिला सचिव, कमल सैनी जिला सचिव, दिगपाल लोधी जिला सचिव, यास्मीन जिला सचिव, अजब चंदीला, जिला उपाध्यक्ष, सुभाष चंदीला जिला उपाध्यक्ष सहित मंडल के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष मौजूद रहे।
हरियाणा के कई हिस्सों में सोमवार को भारी बारिश हुई तथा अधिकारियों ने आने वाले दिनों में और बारिश होने के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कई एहतियाती कदम उठाये हैं। लगातार हो रही बरसात के बाद गुड़गांव में हुए बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।
इसी को लेकर ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने गुरुग्राम ज़िले में 24 अगस्त को हुई भारी बारिश को देखते हुए, जलभराव और ट्रैफ़िक जाम
की संभावना है। इसलिए, ज़िले के सभी कॉर्पोरेट ऑफ़िस और सरकारी व प्राइवेट स्कूलों/संस्थानों को सलाह दी जाती है कि वे अपने कर्मचारियों को 25.08.2026 से 'Work from home' (घर से काम) करने के लिए कहें, ताकि ट्रैफ़िक जाम से बचा जा सके और सिविक एजेंसियां सड़कों और नालियों की मरम्मत का काम आसानी से कर सकें।
बारिश और ट्रैफिक जाम की स्थिति को देखते हुए गुरुग्राम की कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दे दी है। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन लोगों से अपील करता है कि वे मौसम को देखते हुए सावधानी बरतें, बिना ज़रूरत घर से बाहर न निकलें और प्रशासन के नियमों का पालन करें।
फरीदाबाद, 24 अगस्त
नगर निगम हड़ताल के कर्मचारियों ने समाधान शिविर में जाकर किया फरीदाबाद की महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी का घेराव शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल पर लगाया कर्मचारी विरोधी होने का आरोप
नगर निगम मुख्यालय पर हड़ताल के 19वे दिन सफाई कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन
आज के प्रदर्शन की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर ने किया संचालन आडिटर लक्ष्मण परचा
ने किया विरोध सभा के बीच में भारी बारिश के दौरान सूचना मिलने पर सभी हड़ताली कर्मचारी नगर निगम कांफ्रेंस हाल में चल रहे समाधान शिविर में जलूस बनाकर किया फरीदाबाद की महापौर का घेराव आक्रोशित कर्मचारियों मेयर के सामने जमकर
लगाए हरियाणा सरकार मुरादाबाद के नारे निगम की महापौर ने हड़ताली कर्मचारियों के पास आकर उनसे बात की और कहा कि मैने मंत्री जी से बात करी है जल्द ही हड़ताल का समाधान होगा
हड़ताली कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए राज्य के उपमहासचिव सुनील चिंडालिया, जिला प्रधान दलीप बोहोत, राज्य सचिव अनूप चिंडालिया, बलबीर बालगुहेर प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन, अनिल चंडालिया जिला सचिव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को कोर्ट का बहाना बनाकर पक्का नहीं करना चाहती है पालिका रोल के कर्मचारियों को 58 साल की नौकरी की गारंटी देना चाहती है जो आज तक भी सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों भी नहीं दी है संघ सरकार की इस झूठी गारंटी का विरोध करता है हरियाणा में सभी पालिका परिषद निगमों के कच्चे कर्मचारियों को सरकार एक कलम से पक्का करे जब तक कच्चे कर्मचारी पक्के नहीं तब तक यह हड़ताल किसी भी कीमत पर खत्म नहीं होगी
आज के प्रदर्शन में अन्य के अलावा कमला राज्य उपाध्यक्ष , राज्य सचिव अजय शास्त्री बलबीर सिंह बालगुहेर प्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन, जिला वरिष्ठ उपप्रधान गुरुचरण खंडिया जिला उपप्रधान सुदेश जैनवाल, जिला कोषाध्यक्ष रघुबीर चौटाला राकेश चिंडालिया महेन्द्र कुड़िया सचिव सफाई कर्मचारी यूनियन श्रीनदं ढकोलिया वरिष्ठ उपप्रधान सफाई कर्मचारी यूनियन, जितेन्द्र छाबड़ा कोषाध्यक्ष, सैनिटेशन स्टाफ यूनियन से प्रधान राहुल चिंडालिया सचिव विशाल पारचा वरिष्ठ उपप्रधान मदन देवीचरण शर्मा प्रधान वॉटर सप्लाई यूनियन फायर यूनियन प्रधान मेघ श्याम राकेश चिंडालिया रमेश विद्लान हेमवती नंदन प्रधान बेलदार कर्मचारी
रणजीत शुक्ला प्रधान कार्यालय लिपिक यूनियन यूनियन सौरभ श्रीवास्तव सचिव प्रेमपाल प्रचार सचिव, दर्शन सोया प्रधान NIT जॉन सुरेन्द्र चौटाला, लक्ष्मण परचा ऑडिटर धर्म सिंह नरेश भगवाना बल्लभगढ़ जोन राजबीर चिंडालिया दानसिंह नैन उज्ज्नवाल राकेश मेंढ़वाल सुनील मेहरोलिया श्री पाल मौर्या बल्लू चिंडालिया राहुल मेंढवाल गुलशन ललित सोनू बेनीवाल जतिन उज्जैन वाल, महिला नेता सुरेश देवी ललिता राजवती कविता बिना शकुंतला सुनीता कमलेश अनुराधा सपना फूलवती विनीता आदि उपस्थित रहे
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा लड़ाई-झगड़े, चाकू से हमला एवं हत्या के प्रयास के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस की विभिन्न टीमों ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
फरीदाबाद, 24 अगस्त 2026: फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराध के मामलों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में साइबर थाना NIT की टीम ने अलग-अलग साइबर ठगी के तीन मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में आरोपियों द्वारा फर्जी कस्टमर केयर नंबर, बैंक खातों और ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल कर लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाने की बात सामने आई है।
फरीदाबाद, 24 अगस्त 2026: फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने साइबर ठगी के तीन अलग-अलग मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान साइबर ठगी की रकम के लेन-देन, बैंक खातों के इस्तेमाल तथा ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा रही है।






















