//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 23 नवंबर- भारत गेयर वर्कर्स यूनियन के चुनाव सीटू कार्यालय में संपन्न हुए। चुनाव में श्री रविंद्र कुमार को प्रधान, सुनील कुमार यादव और करनजीत को उपप्रधान, मनोज कुमार को महासचिव, संदीप कुमार और रवि प्रकाश को सह- सचिव, प्रेमचंद को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि सभी सदस्यों ने चुनाव में पूर्ण अनुशासन का परिचय दिया। इस चुनाव में 159 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनावी सभा को सीटू के
महा सचिव जय भगवान ने संबोधित किया। उन्होंने सभी सदस्यों को शांतिपूर्वक चुनाव कराने के लिए बधाई दी और आने वाली 1 से 3 दिसंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान से शुरू होने वाले संसद - मार्च में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने बता
या कि यह आंदोलन केंद्र सरकार के सामने मजदूरों की बहुत जरूरी मांगों को रखने जा रहा है। केंद्र सरकार देश के संविधान में दर्ज सम्मानजनक एवं जीने लायक वेतन की बात नहीं करती है। देश में 42000 रुपया न्यूनतम वेतन घोषित होना चाहिए। सभी प्रकार के श्रमिकों को कम से कम ₹21000 रुपया न्यूनतम पेंशन मिलनी चाहिए। सीटू की मांग है। कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए सामाजिक सुरक्षा का कानून बनाया जाए ।ऑटो - कार एवं अन्य वाहन चालकों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ दिया। जाए स्ट्रीट वेंडर एक्ट 2014 की परि- पालना करते हुए रेहड़ी पटरी मजदूरों के हितों की रक्षा की जाए। इन मांगों को हासिल करने के लिए सभी को सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट होने की आवश्यकता है। आज समय की जरूरत है। कि अपनी जिंदगी व अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए हम संकल्प लेकर मजबूती से सड़कों पर उतरेंगे ।भाजपा केवल बड़े पूंजीपति घरानों व चंद कॉर्पोरेट घरानों के हित के लिए काम कर रही है। वह विरोध की आवाज को दबाना चाहती है। हमारे देश के संविधान और लोकतंत्र को तबाह करना चाहती है। एस आई आर के नाम पर देश में 13 करोड लोगों के वोट काट दिए हैं ।इसमें भाजपा को चुनाव में जीताने के लिए चुनाव आयोग 3 साल से काम कर रहा है। हमें यह भी समझना होगा की सबसे ज्यादा वोट भी मजदूरों, प्रवासी, मजदूरों महिलाओं, अल्पसंख्यकों एवं गरीब लोगों के ही काटे हैं। एस आई आर की पूरी प्रक्रिया निरस्त होनी चाहिए। ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटाना चाहिए। सरकार को सरकारी उपक्रमों, सार्वजनिक क्षेत्रों, बैंक, बीमा, रेलवे, बिजली, आदि सभी को निजी क्षेत्र में देने के बजाय उनको और सशक्त बनाने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र में निवेश करना चाहिए। इस अवसर पर सीटू के जिला प्रधान निरंतर पाराशर, उप प्रधान शिवप्रसाद, जिला कमेटी सदस्य विजय झा, वीरेंद्र पाल, के सी थॉमस , राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। चुनावों को संपन्न कराने में उपरोक्त पदाधिकारीयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

No comments :