HEADLINES


More

फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने विद्यार्थियों से किया संवाद

Posted by : pramod goyal on : Monday, 2 November 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, सुरक्षा एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एसपीसी (स्टूडेंट पुलिस कैडेट) कार्यक्रम के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में 02 नवम्बर 2026 को निरीक्षक सुनीता, प्रभारी सामुदायिक पुलिसिंग सेल, फरीदाबाद ने फिरोजपुर चंदेला विद्यालय का दौरा कर विद्यार्थियों से संवाद किया।

कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक सुनीता ने वि

द्यार्थियों से संवाद करते हुए डायल-112 आपातकालीन सेवा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डायल-112 पर कॉल की जा सकती है। साथ ही विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, सुरक्षा एवं आपातकालीन सेवाओं के प्रति जागरूक किया।


इसके अतिरिक्त उन्होंने दीपावली के पावन पर्व पर विद्यार्थियों से पटाखे न जलाने की अपील करते हुए बताया कि पटाखों से वायु एवं ध्वनि प्रदूषण होता है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों, पशु-पक्षियों तथा पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। उन्होंने विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी पटाखे न जलाने के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक सुना।

No comments :

Leave a Reply