HEADLINES


More

दीपावली से पहले वेतन, फेस्टिवल एडवांस व मिठाई की राशि का भुगतान करे निगम प्रशासन: कर्मचारी संघ

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 5 November 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 5 नवंबर 2026। सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन तथा अन्य तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वेतन और फेस्टिवल एडवांस देने में हो रही देरी से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। सफाई कर्मचारियों को मिठाई हेतु ₹525 की राशि का भुगतान भी लंबित है। कर्मचारी संघ ने नगर निगम प्रशासन और हरियाणा सरकार से दीपावली से पहले सभी संबंधित भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है।


नगर निगम कर्मचारी यूनियन कार्यालय, बीके चौक में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा एवं नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, कर्मचारी नेता अनिल चंडालिया एवं बलबीर सिंह बालगोहर ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने वाले कर्मचारियों के परिवारों को त्योहार के अवसर पर भी वेतन का इंतजार करना पड़ रहा है। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है।

नेताओं ने कहा कि वेतन में देरी से कर्मचारियों के सामने राशन, बच्चों की फीस और अन्य घरेलू जरूरतें पूरी करने की परेशानी खड़ी हो रही है। जो कर्मचारी शहर की दीपावली स्वच्छ और सुंदर बनाने में जुटे हैं, उनके घरों में त्योहार की खुशियां सुनिश्चित करना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है।

उन्होंने मांग की कि सभी संबंधित कर्मचारियों का लंबित वेतन तत्काल बैंक खातों में जमा कराया जाए, पात्र तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को फेस्टिवल एडवांस दिया जाए तथा सफाई कर्मचारियों को मिठाई हेतु ₹525 की राशि का भुगतान किया जाए। साथ ही भुगतान में देरी के कारण स्पष्ट कर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए।

नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि केवल आश्वासन से कर्मचारियों के परिवार त्योहार नहीं मना सकते। प्रशासन तत्काल कार्रवाई कर राशि कर्मचारियों के खातों में पहुंचाए। उन्होंने चेतावनी दी कि भुगतान में देरी जारी रही तो संघ कर्मचारियों की बैठक बुलाकर लोकतांत्रिक आंदोलन की आगामी रूपरेखा तय करेगा।

No comments :

Leave a Reply