HEADLINES


More

साइबर एक्सपर्ट ने फरीदाबाद पुलिस के पुलिसकर्मियों को दिया विशेष प्रशिक्षण

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 17 November 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: बदलते दौर में साइबर अपराधों की बढ़ती जटिलता को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस के पुलिसकर्मियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने तथा साइबर अपराधों की पहचान, रोकथाम एवं जांच की क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर कार्यालय, सेक्टर-21C, फरीदाबाद में विशेष साइबर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। साइबर एक्सपर्ट द्वारा संचालित इस प्रशिक्षण सत्र में फरीदाबाद के विभिन्न थानों से 50 से अधिक पुलिसकर्मियों ने भाग लिया।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी नई-नई तकनीकों और डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में पुलिसकर्मियों को आधुनिक तकनीकों की जानकारी देना और साइब

र अपराधों से निपटने के लिए उनकी पेशेवर दक्षता बढ़ाना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से साइबर एक्सपर्ट द्वारा यह विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।


प्रशिक्षण के दौरान साइबर एक्सपर्ट ने पुलिसकर्मियों को हैकिंग, डीपफेक, फिशिंग, डेटा लीक और OSINT (Open Source Intelligence) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी किस प्रकार तकनीक का दुरुपयोग कर लोगों की व्यक्तिगत जानकारी, फोटो, वीडियो, बैंकिंग विवरण और अन्य संवेदनशील डेटा तक पहुंच बनाकर उनका आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल करते हैं।

सत्र में डीपफेक तकनीक के माध्यम से नकली आवाज एवं वीडियो तैयार कर धोखाधड़ी करने, फिशिंग लिंक और फर्जी वेबसाइटों के जरिए गोपनीय जानकारी हासिल करने तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध सूचनाओं के विश्लेषण (OSINT) से जुड़े पहलुओं को समझाया गया। इसके अतिरिक्त साइबर अपराधों में डिजिटल साक्ष्यों की भूमिका, उनकी पहचान एवं साइबर घटनाओं की जांच में आधुनिक तकनीकों के उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को बदलते साइबर अपराधों के तरीकों को समझने, तकनीकी पहलुओं का विश्लेषण करने तथा साइबर अपराध से संबंधित मामलों में प्रभावी जांच करने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फरीदाबाद पुलिस के जांच अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आधुनिक साइबर तकनीकों से परिचित कर उनकी कार्यक्षमता और तकनीकी दक्षता को मजबूत करना है, ताकि वे साइबर अपराधों की चुनौतियों का अधिक प्रभावी ढंग से सामना कर सकें।

फरीदाबाद पुलिस द्वारा पुलिसकर्मियों के निरंतर प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि आधुनिक तकनीक के साथ कदमताल करते हुए अपराधों की रोकथाम और जांच को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

No comments :

Leave a Reply