HEADLINES


More

फरीदाबाद में सो रहे पत्नी-बच्चों पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 15 November 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के बाटा चौक स्थित रामनगर में एक व्यक्ति पर पत्नी और बच्चों सहित पूरे परिवार को आग में जलाने की कोशिश करने का आरोप लगा है। महिला का आरोप है कि पति ने कमरे की खिड़की से पर्दा हटाकर सोते समय परिवार पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़का और आग लगा दी।

इस घटना में परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए, लेकिन 7 साल के बेटे वंश के पैर झुलस गए। उसे इलाज के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने बताया कि अभी तक उसने पुलिस में शिकायत नहीं दी है।

महिला के अनुसार, वह करीब डेढ़ साल से पति से अलग चार बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही है। उसका आरोप है कि पति नशा करता है और पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुका है।


No comments :

Leave a Reply