//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 15 नवंबर। सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा की जिला कमेटी अतिथि अध्यापकों के समर्थन में सोमवार, 16 नवंबर को उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगी।
संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, जिला प्रधान करतार सिंह एवं जिला सचिव बलबीर सिंह बालवीर ने संयुक्त प्रेस बयान में कुरुक्षेत्र में मॉक
संसद से पहले अतिथि अध्यापक नेताओं की गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि सरकार गिरफ्तारियों से अध्यापकों की आवाज दबाने के बजाय संवाद के माध्यम से उनकी मांगों का समाधान करे।
नेताओं ने गिरफ्तार अध्यापक नेताओं की तत्काल रिहाई, नियमितीकरण के दावे खारिज करने वाले प्रतिकूल स्पीकिंग ऑर्डर को रद्द करने तथा संबंधित नीतियों की पात्रता एवं माननीय उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप अतिथि अध्यापकों की सेवाएं नियमित करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि वर्षों से सरकारी विद्यालयों में सेवाएं दे रहे अतिथि अध्यापकों को न्याय दिलाने के लिए सर्व कर्मचारी संघ उनके साथ मजबूती से खड़ा है। नेताओं ने सभी विभागीय संगठनों एवं कर्मचारियों से प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

No comments :