गुड़गांव : दिल्ली एनसीआर में अवैध हथियार सप्लाई करने का गुड़गांव पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-40 ने भंडाफोड़ किया है। आरोपी पिछले चार साल से कमिश्नर के आधार पर हथियार सप्लाई करने में संलिप्त थे। अपराध शाखा की टी
म ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 8 अवैध पिस्टल व 16 मैग्जीन बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के रहने वाले दुर्गेश व नरेंद्र उर्फ नरेन के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ एवं अब तक की जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी दुर्गेश एवं नरेंद्र मध्य प्रदेश के जिला खरगोन में अवैध पिस्टल तैयार करने वाले व्यक्ति के लिए काम करते थे। दोनों आरोपी अवैध हथियार बनाने वाले के संपर्क में रहकर अवैध हथियारों की खरीद, परिवहन एवं आगे सप्लाई करने का काम करते थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपियों ने इससे पहले इसी मामले में गिरफ्तार दीपक एवं राहुल को 5 अवैध पिस्टल तथा 11 मैगजीन अवैध रूप से धनराशि लेकर सप्लाई की थीं। इसके बाद आरोपी पुनः मध्य प्रदेश से 8 अवैध देशी पिस्टल एवं 16 मैगजीन लेकर गुरुग्राम पहुंचे थे, जिन्हें आगे दिल्ली-NCR क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था। पुलिस टीम ने हथियारों की उक्त खेप आरोपियों द्वारा सप्लाई किए जाने से पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

No comments :