HEADLINES


More

घर से आभूषण व कीमती सामान चोरी करने वाला नौकर गिरफ्तार, चांदी का लोटा व एप्पल वॉच बरामद

Posted by : pramod goyal on : Monday, 9 November 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद के सेक्टर-17 में घरेलू नौकर द्वारा घर से कीमती सामान चोरी कर फरार होने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने आरोपी राकेश वासी हनुमान नगर, मधुबनी बिहार को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी को कल उसके गांव से गिरफ्तार किया तथा उसके कब्जे से चोरी किया गया चांदी का लोटा और एप्पल वॉच बरामद की है। जिसको ट्रांजिट रिमांड पर लेकर फरीदाबाद लाया जा रहा है। आरोपित को कल माननीय अदालत में पेश किया जायेगा।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-17 निवासी मयंक जैन ने शिकायत दी थी कि राकेश नामक युवक को काम पर रखा था। 31 अक्टूबर की रात आरोपी अपने भाई के लापता होने की बात कहकर घर से चला गया। अगले दिन घर से सोने का कड़ा, चांदी का लोटा, दो चांदी के गिलास और एप्पल वॉच गायब मिले। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-17 में मामला दर्ज किया गया था।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित करीब तीन महिने से शिकायतकर्ता के घर पर काम कर रहा था। 31 अक्टूबर को अपन् भाई की लापता होने की बोल कर घर से अपने गांव चला गया था और घर से जाने से पहले उसने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर फरीदाबाद लाया जा रहा है। जिसे कल माननीय अदालत में पेश किया जायेगा।

No comments :

Leave a Reply