//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा आपराधिक वारदातों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने गांव मुजेसर में कार्यालय के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी पर फायरिंग करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सागर उर्फ एप्पल निवासी गांव मुजेसर, फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव मुजेसर निवासी
विनोद जाखड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी फॉर्च्यूनर गाड़ी गांव मुजेसर स्थित कार्यालय के बाहर खड़ी थी। दिनांक 26 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 5 बजे जब वह कार्यालय के अंदर सो रहा था, तभी बिना नंबर प्लेट की काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर आए 4-5 युवकों ने उसकी गाड़ी पर गोलियां चला दीं। शिकायत के आधार पर थाना मुजेसर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की जांच के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सागर उर्फ एप्पल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी संस्कार का साथी है। शिकायतकर्ता के साथ रंजिश के चलते संस्कार, सागर को अपने साथ लेकर गया था, जहां सागर ने अवैध हथियार से शिकायतकर्ता की फॉर्च्यूनर गाड़ी पर फायरिंग की थी।
आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर आगामी पूछताछ एवं बरामदगी के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में आरोपी संस्कार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

No comments :