//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 2 नवम्बर। श्री कृष्ण सेवा सदन (रजि.) द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर जरूरतमंद परिवारों के लिए राशन, कंबल, मिठाइयां, प्रेशर कुकर और प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन आर्य समाज मंदिर 3 नंबर ए ब्लॉ
क में किया गया।
सदन द्वारा पिछले लगभग 20 वर्षों से गरीब महिलाओं में हर महीने राशन वितरण का कार्य निरंतर किया जा रहा है। हर वर्ष दीपावली के उपलक्ष्य में सभी 65 जरूरतमंद महिलाओं को एक जगह एकत्र कर उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सदन के सभी सदस्य और सेवादार उपस्थित रहे। सदन के चेयरमैन सुरेश गुलाटी, प्रधान प्रवीण कुमार, एडवोकेट संदीप सेठी, मनीष मदान, संतोष मदान, दयानंद विर्मानी, गोविंद सिंह, शांति आर्या और सुभाष मदान (5 भाई साबुन), श्यामलाल आहूजा और बी.आर. अरोड़ा सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहयोगी एडवोकेट दीपक गेरा और सी.एम.ए. सचिन कथूरिया ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और सेवा कार्य में सहयोग किया।
इस अवसर पर एडवोकेट संदीप सेठी ने जरूरतमंद महिलाओं के लिए सहयोग हेतु जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के हर सक्षम व्यक्ति को आगे आकर ऐसे सेवा कार्यों में अपना योगदान देना चाहिए, ताकि कोई भी परिवार त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं को राशन, कंबल, मिठाई, प्रेशर कुकर और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानपूर्वक विदा किया गया।

No comments :