HEADLINES


More

BJP विधायक धनेश अदलखा ने फोन पर निगम XEN को गालियां दीं

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 5 November 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद की बड़खल से भाजपा विधायक ने फोन पर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (XEN) को गालियां दे दीं। विधायक की बातचीत का एक वीडियो भी सामने आया है।

इसमें विधायक धनेश अदलखा नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल से फोन पर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन मनदीप के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

ये पूरा मामला बुधवार को विधायक के ऑफिस में हुआ। विधायक धनेश अदलखा के ऑफिस में कुछ पार्षद बैठे थे। इसी दौरान ऑफिस में निगम के सफाई दरोगा भी पहुंच गए।

इन्होंने विधायक से कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन मनदीप जरूरी सामान मुहैया नहीं कराता है। ना ही उनकी बात को सुनता है।


इतना सुनते ही विधायक अदलखा ने एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल को कॉल की। बातचीत के दौरान विधायक काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने कहा कि मेरे ऑफिस पर सफाई दरोगा मनदीप के खिलाफ धरना देने के लिए पहुंचे हैं।

No comments :

Leave a Reply