HEADLINES


More

हरियाणा के 8 शहरों में हवा बहुत खराब: सांस लेना भी मुश्किल

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 11 November 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है। प्रदेश के शहरों में हवा की गुणवत्ता इस कदर बिगड़ चुकी है कि कई जगहों पर सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के पंचगांव में ए


यर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 380 दर्ज किया गया। यह देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में शामिल है।

वहीं बल्लभगढ़ (340), कैथल (336), गुरुग्राम (323), सिरसा (322), हिसार (316) और कुरुक्षेत्र (315) में भी प्रदूषण का स्तर 300 से ऊपर पहुंच गया है।

प्रदेश के 8 शहरों में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है, जबकि 15 शहरों में AQI 201 से 300 के बीच यानी ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया।

इस तरह रिपोर्ट में शामिल हरियाणा के 23 शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब स्थिति में है। खास बात यह है कि दिल्ली का AQI 299 रहा, जबकि हरियाणा के कई शहरों में इससे भी ज्यादा प्रदूषण दर्ज किया गया।

No comments :

Leave a Reply