HEADLINES


More

प्रतापगढ़ में 70 हजार टन कूड़े का पहाड़, बदबू से 22 हजार लोगों का जीना मुश्किल

Posted by : pramod goyal on : Friday, 13 November 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद। फरीदाबाद में सेक्टर-56 के पास स्थित प्रतापगढ़ में बनाए गए निस्तारण केंद्र में 70 हजार टन कूड़े का पहाड़ खड़ा हाे गया है। इससे करीब 20 से 22 हजार की आबादी का रहना मुश्किल हो गया है।

लोगों का कहना है कि बदबू इतनी है कि पूरे दिन एग्जॉस्ट फैन चलाकर रखना पड़ता है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से साल 2000 में यहां पर प्लांट काटे गए थे।

एचएसवीपी की ओर से प्लॉट बेचते समय लोगों को बड़े-बड़े सब्जबाग (हरा-भरा बगीचा) दिखाए गए थे। लेकिन किसी को भी अंदाजा नहीं था कि उनको कूड़े का दंश झेलना पड़ेगा।

उधर, केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर की ओर से कहा गया कि यहां पर 600 टन क्षमता वाला प्लांट लगाकर कूड़े का छह माह में जीरो कर दिया जाएगा। लेकिन लोगों के केंद्रीय राज्यमंत्री के दावों पर भी विश्वास नहीं है।


No comments :

Leave a Reply