HEADLINES


More

फौन हैक कर 46,000 रुपये की ठगी, खाताधारक सहित 3 आरोपित गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 26 November 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर त्रिखा कालोनी बल्लभगढ वासी एक व्यक्ति का फौन हैक कर 46,000 रुपये की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने 3 आरोपित को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान गजेंद्र माहौर, संतोष रजत व विवेक खटीक वासी जिला मुरैना मध्य प्रदेश के रुप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार त्रिखा कालो

नी बल्लभगढ वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में बताया कि 7 अक्टूबर 2026 को उसका फोन अचानक से हैक हो गया। जिसके बाद अलग-अलग ट्रांजेक्सनस के जरीए उसके खाता से कुल 46,000 रुपये कट गये। जिस संबंध में थाना साइबर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।


पूछताछ में सामने आया कि आरोपित गजेंद्र मामले में खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे विवेक को विवेक ने यह खाता आगे संतोष को व संतोष ने यह खाता टेलीग्राम के माध्यम से आगे ठगो को दिया था। गजेंद्र व विवेक पडोसी है। गजेंद्र के खाता में ठगी के 46,000 रुपये आये थे। तीनों 12वीं पास है व बेरोजगार है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :

Leave a Reply