//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 10 नवंबर को अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 2 देशी कट्टा व 1 रौंद रखने वाले 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 देसी कट्टे बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार 10 नवंबर को अपराध शाखा AVTS भूपानी की टीम ने आमिर वासी एस.जी.एम नगर फरीदाबाद को सेक्टर-48 फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जा से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ है। जिसने पूछताछ में खुलासा किया की वह देशी कट्टा अपने दोस्त से हवाबाजी के लिए लाया था। जिसका पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। जिसके विरुद्ध थाना एस.जी.एम नगर में मामला दर्ज किया गया है।
इसी प्रकार क्राईम ब्रांच AVTS सिकरोना की टीम ने नरेंद्र निवासी गाँव कबूलपुर सेक्टर 58 फरीदाबाद को देशी कट्टा व 1 रौंद सहित सुंदर कालोनी समयपुर फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

No comments :