HEADLINES


More

मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2.80 लाख रुपये की साइबर ठगी, खाताधारक गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 17 November 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 2 लाख 80 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन निवासी आजमगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी ने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था, जिसमें ठगी की रकम ट्रांसफर की गई थी।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांधी कॉलोनी, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में शिकायत दी थी कि उसने मर्चेंट नेवी में नौकरी पाने के लिए DG की वेबसाइट पर अपने दस्तावेज अपलोड किए थे। इसके बाद 8 अक्टूबर 2025 को उसके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को कैप्टन बताते हुए शिकायतकर्ता को विश्वास में लिया और मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर शिकायतकर्ता ने अलग-अलग माध्यमों से कुल 2,80,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम लेने के बाद आरोपियों ने न तो उसे नौकरी दिलवाई और न ही उसकी रकम वापस की। शिकायत के आधार पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी अमन ने साइबर ठगों को अपना बैंक खाता उपलब्ध करवाया हुआ था, जिसमें शिकायतकर्ता से ठगी गई 2,80,000 रुपये की पूरी रकम प्राप्त हुई थी। आरोपी ने बीएससी नर्सिंग की पढाई कर रखी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस मामले में साइबर थाना NIT की टीम द्वारा पहले ही दो कॉलर विक्रम व पुष्पेंद्र तथा ठगी के मास्टरमाइंड अशोक को गिरफ्तार किया जा चुका है।

No comments :

Leave a Reply