HEADLINES


More

26 नवंबर को आयोजित होने वाले संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 22 November 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आगामी 26 नवंबर को आयोजित होने वाले संविधान रक्षा मार्च की तैयारियों एवं रणनीति को लेकर जिला कार्यकारिणी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता फरीदाबाद कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री बलजीत कौशिक जी ने की।
बैठक में मुख्य रूप से हरियाणा विचार विभाग के अध्यक्ष श्री विनोद कौशिक जी सहित वेद यादव, अनिल शर्मा, अशोक रावल, डॉ. सौरभ शर्मा, सुनीता फागना, सरला भामोतरा, मोहसिन खान, अनुज शर्मा, विकास फागना, सुरेश बेनीवाल, एन.के. शर्मा, गौरव ढींगड़ा, दिनेश शर्मा, सुंदर नेताजी, राजा सैनी, सरदार जसविंदर सिंह, अरुण अग्रवाल, बाबूलाल, राजकुमार यादव, ओमप्रकाश पांचाल, सुमित ठाकुर, मनीष एवं जुबेर सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री फूलचंद मुलाना जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती और आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी साथियों ने अपने विचार रखे तथा एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

No comments :

Leave a Reply