//# Adsense Code Here #//
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने फरीदाबाद में नियोजित शहरी विस्तार के लिए हरियाणा लैंड पूलिंग पॉलिसी-2022 के तहत 4,500 एकड़ जमीन जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत 19 गांवों की जमीन पर आवासीय, वाणिज्यिक और सार्वजनिक सेक्टर विकसित किए जाएंगे।
इच्छुक जमीन मालिक और एग्रीगेटर 30 नवंबर 2026 तक HSVP के लैंड पूलिंग पोर्टल पर ऑनलाइन प्रस्ताव जमा कर सकते हैं। इस नीति में जमीन अधिग्रहण के बजाय मालिकों को विकास प्रक्रिया में भागीदार बनाया जाएगा।
जमीन की कीमत और प्रोजेक्ट की कुल लागत के अनुपात के आधार पर मालिकों को विकसित क्षेत्र में प्लॉट दिए जाएंगे। इसमें न्यूनतम 30 और अधिकतम 60 प्रतिशत तक विकसित बिक्री योग्य क्षेत्र जमीन मालिकों को मिलेगा।

No comments :