HEADLINES


More

2 कारों से 25 हजार कारतूस बरामद, 5 अरेस्ट:युवती भी शामिल, यूपी में होनी थी डिलीवरी

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 3 November 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 झज्जर में STF रोहतक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टाटा हैरियर और हुंडई ऑरा गाड़ी से 25 हजार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बहादुरगढ़-रोहतक नेशनल हाईवे पर रोहद टोल प्लाजा के पास एसटीएफ ने दोनों गाड़ियों को पकड़ा।

गाड़ियों में सवार एक युवती सहित पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले हैं। डीएसपी (DSP) शमशेर दहिया के मुताबिक, टाटा हैरियर से KF 7.65 और BMM KF बोर के 24,400 कारतूस तथा हुंडई ऑरा से BMM KF के 600 कारतूस बरामद किए गए।

बिहार पुलिस की ओर से इसकी सूचना एसटीएफ को मिली थी। बताया गया था कि भोजपुर में 2 नवंबर को 19 हजार कारतूसों के साथ तीन आरोपी पकड़े गए थे। इनका लिंक सिरसा के एक गन हाउस से सामने आया है, जहां से ये कारतूस खरीदे गए थे।

फिलहाल, इतनी बड़ी संख्या में कारतूसों की बरामदगी ने हथियार और गोला-बारूद की सप्लाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब हरियाणा के साथ-साथ यूपी और बिहार पुलिस की टीमें इस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही हैं।


No comments :

Leave a Reply